Indore News: रणजीत हनुमान मंदिर में भगदड़ से नहीं बल्कि इस कारण हुई श्रद्धालु की मौत
इंदौर में गत रात्रि रणजीत हनुमान मंदिर इंदौर पर भंडारे का आयोजन किया गया था। भंडारा 5:30 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 2 बजे तक अनवरत चला। भंडारे में अत्यधिक जनसैलाब था। भंडारे में लगभग 40 हज़ार से 50 हज़ार श्रद्धालु आए थे।
भंडारे की लाइन में लगे विजय पिता सुंदरलाल प्रजापत उम्र 48 वर्ष वजन 120 किलो निवासी 142/3 गोविंद कॉलोनी मल्हारगंज करीबन 11.15 बजे लाइन से कैंपस में आने के बाद चक्कर खाकर गिर गये। उन्हें पुलिस बल व कार्यकर्ताओं की सहायता से समीप में स्थित यूनिक हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे साइलेंट अटैक आने के कारण मृत घोषित किया।

प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया की, कुछ लोगों द्वारा भगदड़ जैसी खबर चलाई जा रही है, जबकि घटना जहाँ हुई वहाँ भगदड़ जैसा कुछ नहीं हुआ। थाना प्रभारी अन्नपूर्णा संजू कामले भी वहीं नजदीक थे, सीसीटीवी भी CCTV रेकॉर्डिंग में भी भगदड़ जैसा कुछ नही है।
युवक का इलाज करने वाले डॉक्टर युवक की मौत का कारण साइलेंट अटैक बता रहे हैं, जहां संभवत: भीड़भाड़ के चलते युवक को अटैक आया है। इधर, रणजीत हनुमान मंदिर पर आयोजित हुए भंडारे में बड़ी संख्या में लोग प्रसादी लेने पहुंचे थे, जहां एक पंगत में लगभग 2500 लोगों को प्रसाद दिया जा रहा था। देर शाम शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चला, जिसमें रात लगभग 1 बजे तक श्रद्धालुओं के भंडारे में पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
रणजीत हनुमान मंदिर पर आयोजित होने वाले भंडारे में आमजन की बड़ी संख्या पहुंचती है, जहां ना सिर्फ इंदौर बल्कि आसपास के जिलों से लोग मंदिर पहुंचकर प्रसादी लेते हैं. रणजीत हनुमान मंदिर में समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होते हैं, जहां महाप्रसादी का आयोजन होता है.
ये भी पढ़े- Indore News: रणजीत हनुमान मंदिर के भंडारे में भगदड़, साइलेंट अटैक से युवक ने गंवाई जान












Click it and Unblock the Notifications