Indore News: रणजीत हनुमान मंदिर के भंडारे में भगदड़, साइलेंट अटैक से युवक ने गंवाई जान
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हनुमान जयंती के उपलक्ष में रणजीत हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया था, जहां भंडारे में लगभग 50 हजार से ज्यादा भक्तों के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था की गई थी। वहीं भंडारे में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या प्रसाद लेने पहुंची थी।
अत्यधिक भीड़ होने के चलते मंदिर में भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए थे, जहां भीड़ में फंसे एक युवक की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। युवक की तबीयत बिगड़ने पर कार्यकर्ता युवक अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

रणजीत हनुमान मंदिर पर हर साल की तरह इस साल भी हनुमान जयंती के उपलक्ष में भंडारा आयोजित किया गया था, जहां भंडारे में लगभग 50 हजार से ज्यादा लोग प्रसादी लेने पहुंचे थे। वहीं अत्यधिक भीड़ होने के चलते भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए, जहां युवक का दम घुटने से उसकी मौत हो गई। युवक का दम घुटने पर उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, इसके बाद मंदिर समिति से जुड़े लोग युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने युवक का इलाज शुरू किया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
युवक का इलाज करने वाले डॉक्टर युवक की मौत का कारण साइलेंट अटैक बता रहे हैं, जहां संभवत: भीड़भाड़ के चलते युवक को अटैक आया है। इधर, रणजीत हनुमान मंदिर पर आयोजित हुए भंडारे में बड़ी संख्या में लोग प्रसादी लेने पहुंचे थे, जहां एक पंगत में लगभग 2500 लोगों को प्रसाद दिया जा रहा था। देर शाम शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चला, जिसमें रात लगभग 1 बजे तक श्रद्धालुओं के भंडारे में पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। भंडारे की तैयारी पिछले कुछ दिनों से जारी थी, जहां भंडारे में लाखों लोगों के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई थी.
ये भी पढ़े- Indore News: बागेश्वर सरकार से मिलने की जिद, लड़की ने काटी हाथ की नस












Click it and Unblock the Notifications