Indore News: रंगपंचमी पर इंदौर की गेर देखने आएंगे CM मोहन यादव, क्या कुछ रहेगा खास, जानिए
धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में रंगपंचमी का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है, जहां रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर को देखने देश और दुनियां से लोग इंदौर पहुंचते हैं। वहीं अबकी बार भी रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर को लेकर तैयारियां जारी हैं, जहां अबकी बार गेर में प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे।
रंगपंचमी पर इंदौर में निकलने वाली गेर देखने देश और दुनियां के अलग-अलग हिस्सों से लोग इंदौर पहुंचते हैं, जहां इंदौर में होली से ज्यादा उत्साह रंगपंचमी के पर्व को लेकर देखने मिलता है। यही कारण है की, हर साल की तरह इस साल भी रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं अबकी बार गेर में प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे।

अब से कुछ दिनों पूर्व निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा आगामी रंगपंचमी पर शहर के मध्य क्षेत्र में निकलने वाली गैर की परम्परा को दृष्टिगत रखते हुए स्मार्ट सिटी आफिस में समीक्षा बैठक ली गई थी। बैठक में आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा आगामी रंगपंचमी पर शहर के मध्य क्षेत्र टोरी कॉर्नर से एमजी रोड होते हुए राजबाडा तक आयोजित गैर के संबंध में समीक्षा बैठक ली गई।
बैठक में आयुक्त द्वारा गैर के निकलने के पूर्व व पश्चात गैर मार्ग पर जलप्रदाय व्यवस्था के संबंध में निर्देशित करते हुए कहा था कि, रंगपंचमी पर शहर व मध्य क्षेत्र में पर्याप्त जलप्रदाय की व्यवस्था सुनिश्चित करे। साथ ही गैर यात्रा के पूर्व उक्त मार्ग के किनारे किसी भी प्रकार का कोई कंडम वाहन खडा हो तो हटा लेवे इस हेतु कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही गैर मार्ग क्षेत्र में स्थित खतरनाक मकानो को चिंहित करने व सूचना बोर्ड लगाने के संबंध में भी निर्देशित किया गया। साथ ही गैर मार्ग पर निर्माणधीन भवनो पर अनिवार्य रूप से ग्रीन नेट लगवाने के भी निर्देश दिये गये।
इसके साथ ही आयुक्त वर्मा द्वारा रंगपंचमी पर निकलने वाली गैर के समाप्त होने के 1 घंटे के अंदर ही विशेष सफाई अभियान चलाकर उक्त मार्ग व शहर के प्रमुख स्थानो पर सफाई कराने के साथ ही वर्कशॉप विभाग के माध्यम से आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार राजबाडा के पास गैर मार्ग की निगरानी के लिये कंट्रोल रूम हेतु पर्याप्त टेन्ट व्यवस्था करने तथा गैर यात्रा के साथ एक अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
ये भी पढ़े- 'ये गढ़ नहीं, सब गड़बड़ है', छिंदवाड़ा की जनसभा में कमलनाथ पर गरजे CM मोहन यादव












Click it and Unblock the Notifications