Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा पर इंदौर महापौर का अनूठा अंदाज, बस्तियों में जाकर मनाया उत्सव
अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है, जहां इस पावन अवसर पर देशभर में अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए. वहीं धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में इन दिन के अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अनूठी पहल करते हुए विदुर नगर बस्ती के लोगों के साथ राम महोत्सव मनाया, जहां उन्होंने बस्ती के लोगों के साथ धर्म चर्चा करने के साथ ही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लाइव देखा. इस दौरान विदुर नगर बस्ती में जोरदार आतिशबाजी करने के साथ ही मिठाई का वितरण हुआ.
देशभर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां इंदौर की विदुर नगर बस्ती में महापौर पुष्यमित्र भार्गव पहुंचे, और अयोध्या में हुए राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को बस्ती वासियों के साथ लाइव देखा. महापौर पुष्यमित्र भार्गव को अपने बीच पाकर विदुर नगर बस्ती के लोग प्रसन्न नजर आ रहे थे. इस बीच विदुर नगर में भव्य आतिशबाजी के साथ-साथ मिठाई वितरण हुआ. विदुर नगर बस्ती में पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपने हाथों से बच्चों को मिठाई खिलाई.

महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त सिंह व प्रभारी जीतू यादव ने बताया कि, नगर निगम द्वारा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के क्रम में इंदौर के शासकीय भवनों के साथ ही शहर के प्रमुख चौराहो, रोटरी, डिवाईडर, ब्रिज व अन्य स्थानो पर आकर्षक विद्युत सज्जा कि गई, जिनमें राजबाडा उद्यान मां अहिल्या प्रतिमा, पिपल्याहाना ब्रिज, शास्त्री ब्रिज, निगम मुख्यालय, नेहरू स्टेडियम, एआईसीटीसीएल, सरवटे बस स्टेण्ड, कृष्णपुरा छत्री, देवी अहिल्या उद्यान राजबाडा, लक्ष्मी प्रतिमा चौराहा, बडा गणपति चौराहा सुभाषचन्द्र बोस प्रतिमा, नवलखा चौराहा सहित शहर के प्रमुख चौराहो, रोटरी, स्थानो पर निगम द्वारा आकर्षक विद्युत सज्जा की गई।
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेशभर में अनेक आयोजन हो रहे हैं। इंदौर में एसोसिएशन ऑफ अनएडेड सीबीएसई स्कूल, नगर निगम और इंदौर सहोदय स्कूल ने भगवान राम के जीवन पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी के जरिये गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि, भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देशवासियों के लिये महत्वपूर्ण क्षण है। समाज के सभी वर्गों को सद्भावना के साथ कार्यक्रम में शामिल होना चाहिये।
ये भी पढ़े- Ram Mandir: इंदौर के पितरेश्वर हनुमान धाम पर राम उत्सव, कैलाश विजयवर्गीय ने भजन सुनाए











Click it and Unblock the Notifications