Ram Mandir: इंदौर के पितरेश्वर हनुमान धाम पर राम उत्सव, कैलाश विजयवर्गीय ने भजन सुनाए

अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है, जहां इस पावन अवसर पर देशभर में अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए. वहीं धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में इस दिन के अवसर पर पितरेश्वर हनुमान का भव्य श्रृंगार किया गया था।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भगवान पितरेश्वर हनुमान के दर्शन और पूजन कर धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया. यही से विजयवर्गीय ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लाइव देखा और सभी राम भक्तों को शुभकामनाएं दी हैं.

Indore

पितरेश्वर हनुमान धाम पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ दीपक जैन टीनू, कमलेश खंडेलवाल, महेश दलोद्रा समेत तमाम बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे. धार्मिक अनुष्ठान के बाद भगवान पितरेश्वर हनुमान की महाआरती की गई. इस दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भजन गाए और सभी राम भक्तों को इस पावन दिन की शुभकामनाएं दी. पितरेश्वर हनुमान धाम से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अयोध्या में हुए राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लाइव देखा. वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सभी राम भक्तों को इस पावन दिन की शुभकामनाएं दी हैं.

शहर के दशहरा मैदान पर लगाई गई प्रदर्शनी में स्कूलों बच्चों ने भगवान राम के जीवन पर आधार 40 हजार से ज्यादा पेंटिंग बनाई है। इस प्रदर्शनी में बच्चों का हौंसला बढ़ाने पहुंचे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बच्चों की बनाई पेंटिंग को निहारा और जमकर सराहना की है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का अलग अंदाज देखने मिला, जहां उन्होंने भगवान राम पर आधारित भजन 'मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे भजन' सुनाया।

ये भी पढ़े- Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा पर प्रभातफेरियों का सिलसिला, राम रंग में रंगा इंदौर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+