Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा पर प्रभातफेरियों का सिलसिला, राम रंग में रंगा इंदौर
Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है, जहां इंदौर में भी प्रभातफेरियां निकाली जा रही है। इसी के साथ शहर के अलग-अलग मंदिरों में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर विशेष तैयारी की गई है, तो वहीं सुबह से लेकर शाम तक विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला जारी रहेगा।
शहर की अलग-अलग कॉलोनी से राम रथ यात्रा के साथ-साथ प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं, जिनमें राम भक्तों की बड़ी संख्या हिस्सा ले रही है। बैंड-बाजे, भजन-मंडली, और घोड़े बग्गियों के साथ भगवान राम की प्रभातफेरियां निकाली जा रही है।

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के क्रम में इंदौर के शासकीय भवनों के साथ ही शहर के प्रमुख चौराहो, रोटरी, डिवाईडर, ब्रिज व अन्य स्थानो पर आकर्षक विद्युत सज्जा कि गई, जिनमें राजबाडा उद्यान मां अहिल्या प्रतिमा, पिपल्याहाना ब्रिज, शास्त्री ब्रिज, निगम मुख्यालय, नेहरू स्टेडियम, एआईसीटीसीएल, सरवटे बस स्टेण्ड, कृष्णपुरा छत्री, देवी अहिल्या उद्यान राजबाडा, लक्ष्मी प्रतिमा चौराहा, बड़ा गणपति चौराहा सुभाषचन्द्र बोस प्रतिमा, राजमोहल्ला चौराहा शहीद भगतसिंह प्रतिमा, गांधी हॉल शास्त्री प्रतिमा, एमआर 10 चन्द्रगुप्त मौर्य चौराहा, बापट चौराहा पर विशेष विद्युत सज्जा की गई है।
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेशभर में अनेक आयोजन हो रहे हैं। इंदौर में एसोसिएशन ऑफ अनएडेड सीबीएसई स्कूल, नगर निगम और इंदौर सहोदय स्कूल ने भगवान राम के जीवन पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी के जरिये गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि, भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देशवासियों के लिये महत्वपूर्ण क्षण है। समाज के सभी वर्गों को सद्भावना के साथ कार्यक्रम में शामिल होना चाहिये।
ये भी पढ़े- Indore news: दिवाली जैसा सजा शहर, हर एक चौराहा रोशन हुआ












Click it and Unblock the Notifications