Indore news: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कांग्रेसी उत्साहित, कार्यालय पर लगेगा भगवा ध्वज
22 जनवरी को अयोध्या स्थित राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जहां राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव पूरे देश में मनाया जाएगा। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सियासत के गढ़ इंदौर में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता के उत्साहित नजर आ रहे हैं, जहां इस दिन गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर विद्युत सज्जा की जाएगी, तो वहीं शाम को दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कांग्रेस कार्यालय पर उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है, जहां कांग्रेस कार्यालय पर भगवा ध्वज फहराया जाएगा, तो वहीं इस दिन कार्यकर्ता दीप जलाकर और मिठाई वितरित कर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव मनाएंगे।

कुछ ऐसी है कांग्रेस की योजना
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने बताया की, राम जी हम सभी के इष्ट हैं, हम सभी के हदय में राम बसते हैं। मैंने ये घोषणा की है, हम गांधी भवन पर आकर्षक लाइट लगाएंगे, दीप जलाएंगे, भगवा ध्वज लगाएंगे, राम जी हम सभी के इष्ट हैं। हमारे हदय में बसते हैं, यह सभी स्वेच्छिक होना चाहिए। इसमें सभी की आस्था है। कांग्रेस पार्टी सभी से अपील करती है, घरों पर आकर्षक लाइट लगाइए, दीप जलाइये, इसमें किसी को इस बात से नहीं जोड़ा चाहिए की करना ही पड़ेगा, सभी खुद ही करेंगे। हिंदू होने के नाते कर व्यक्ति को ये करना चाहिए।
कमलनाथ जाएंगे राम मंदिर
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास होना है, जहां मंदिर शिलान्यास से पहले अब सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. इस बीच छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अयोध्या श्री राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है, जहां उन्होंने मीडिया के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि, मंदिर देश का है, किसी संस्था अथवा पार्टी का नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि, राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आधार पर बनाया जा रहा है। अभी बीजेपी की सरकार है, इसीलिए निर्माण की जिम्मेदारी उनकी है। कमलनाथ ने कहा कि, वे भी जल्द ही अयोध्या राम मंदिर जाएंगे।
ये भी पढ़े- BJP के पास राम मंदिर का पट्टा नही, दर्शन के लिए जाऊंगा...कमलनाथ का बयान












Click it and Unblock the Notifications