Indore news: BJP कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर मनाया राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

अयोध्या में सभी के आराध्य देव भगवान श्री रामलला की प्राण - प्रतिष्ठा के पश्चात जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर दीपावली मनाई गई कार्यालय पर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा रंगोली बनाई गई।

साथ ही नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने राम ज्योति (दीपक) जलाकर कार्यालय को सजाया उसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया तत्पश्चा श्री रणदिवे एवं सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की है।

Indore

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि, देश एवं सभी हिंदू सनातनियों के लिए एवं सभी राम भक्तों के लिए आज का दिन ऐतिहासिकता है। हम सभी सौभाग्यशाली है कि, हम सभी ने अपने जीवन काल में यह दिन देखा। प्रभु श्री राम 500 साल बाद आज फिर लौटे हैं, जब अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही थी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सरसंघचालक मोहन भागवत, सभी संत महात्मा एवं सभी गणमान्य नागरिक जब प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उस दृश्य को देखकर लगता है कि यह सिर्फ भारत देश का ही नहीं पूरे विश्व के राम भक्तों के लिए इससे बड़ा दिन नहीं हो सकता।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, सांसद शंकर लालवानी, प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू, नरेंद्र सलूजा, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, नगर उपाध्यक्ष मुकेश मंगल, गायत्री गोगडे, कार्यालय मंत्री ऋषि खनूजा, सहकार्यालय मंत्री नितिन पाण्डे, सह मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलजा मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष असलम शेख, खेल प्रकोष्ठ नगर संयोजक मानसिंह यादव, पार्षद कंचन गिदवानी, सुधा सुखयानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- Ram Mandir: इंदौर के पितरेश्वर हनुमान धाम पर राम उत्सव, कैलाश विजयवर्गीय ने भजन सुनाए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+