MP: बाजार में रक्षाबंधन की रौनक, महंगी हुई राखियों ने बिगाड़ा बहनों का बजट
इंदौर, 10 अगस्त: रक्षाबंधन का पर्व नजदीक है, ऐसे में बाजारों में रक्षाबंधन की रौनक दिखने लगी है, जहां बाजारों में लोग रक्षाबंधन के पर्व से जुड़ी खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में रक्षाबंधन पर लगी राखियों के साथ ही अन्य सामग्रियों की दुकान पर भीड़ नजर आने लगी है। रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा, जहां इससे पहले लोग अपनी-अपनी जरूरतों का सामान खरीदते नजर आ रहे हैं। वहीं इस बार राखियों के दाम पिछले सालों की अपेक्षा बड़े हुए नजर आ रहे हैं, जहां कोरोना संक्रमण के बाद बिना पाबंदी के मनाए जा रहे रक्षाबंधन के पर्व को लेकर लोगों में जहां उत्साह है, तो वहीं त्यौहार पर महंगाई की मार पड़ती नजर आ रही है।

राखियों के दामों में हुई बढ़ोतरी
महंगाई की मार इस बार रक्षाबंधन के पर्व पर पड़ती नजर आ रही है, जहां राखियों के दामों में पिछले सालों के मुकाबले इस साल काफी उछाल देखा जा रहा है। बाजार में वैसे तो 5 रुपए से लेकर 500 और 5000 तक की राखियां उपलब्ध हैं, लेकिन इन सभी राखियों के दाम पिछले कुछ सालों के मुकाबले बढ़े हैं। इतना ही नहीं रक्षाबंधन के पर्व पर राखी के साथ-साथ और भी अन्य सामग्रियां जरूरी होती है, जहां इन सामग्रियों के दाम भी बढ़े हुए नजर आ रहे हैं।

5 रुपए से लेकर 5 हजार तक की राखी
भाई और बहन के रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। यही कारण रहता है कि, रक्षाबंधन पर्व के समय बाजार में रौनक नजर आती है, जहां कोरोना काल के 2 साल बाद बाजार में नजर आ रही रौनक व्यापारियों के लिए भी बेहद राहत लेकर आई है। वहीं इस बार बाजार में 5 रुपए से लेकर 5 हजार तक की राखियां उपलब्ध है।

चाइनीज राखियों से दूरी बना रहे लोग
इन दिनों बाजार में लोग रक्षाबंधन की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं, जहां लोग अलग-अलग तरह की फैंसी राखियां पसंद कर रहे हैं, तो वहीं इस बार लोग चाइनीज राखियों से दूरी बना रहे हैं, जहां लोग देश में ही बनी राखियों को पसंद कर रहे हैं। साथ ही साथ सिंपल राखियों की डिमांड इस बार बढ़ गई है। वहीं रक्षाबंधन के कुछ दिनों बाद ही स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व होने के चलते लोग तिरंगा राखियों को भी पसंद कर रहे हैं।

रक्षाबंधन की तारीख को लेकर असमंजस
इस बार रक्षाबंधन का पर्व किस तारीख को मनाया जाए, इसे लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार है। हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त यानी गुरुवार के दिन 10 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 12 अगस्त को शुक्रवार सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगी। यही कारण है कि, ज्योतिषाचार्य 11 अगस्त को ही रक्षाबंधन का पर्व मनाने की बात कहते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications