Raksha bandhan 2023: इंदौर की बहनों ने PM Modi और CM Shivraj को भेजी राखी, कही ये बात

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की विधानसभा क्षेत्र 2 में विधायक रमेश मेंदोला के नेतृत्व में महिला मोर्चा की बहनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राखियां भेजी। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की सेंकड़ों कार्यकर्ता बहने नंदा नगर पोस्ट ऑफिस पहुंची और स्पीड पोस्ट के माध्यम से 21000 हजार राखियाँ प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम भेजी.

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य जीतू यादव, विधानसभा प्रभारी कमलेश शर्मा, भाजपा नेता गुड्डा यादव, नवीन गोधा,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष राधा राठौर, मंडल अध्यक्ष सरिता कुशवाहा, मंडल मंत्री सरिता तिवारी, महिला मोर्चा से लता कटिहार, मंडल मंत्री हंस पाटीदार, आईटी प्रभारी कविता पालीवाल, बूथ अध्यक्ष उमा चौहान, किरण होलकर, डाली महाजन, भगवती महाजन, शिव पवार, समेत कई बहने मौजूद रही।

Indore

लाड़ली बहनों ने कही ये बात

इस दौरान सभी लाडली बहनों ने अपने प्यारे भैया पीएम मोदी और सीएम शिवराज को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, शिवराज जी की लाडली बहना योजना के चलते हम सभी बहनों की दशा और दिशा परिवर्तित हो गई। उन्होंने कहा कि, हमारे प्यारे भैया शिवराज जी ने हमें लाडली बहना योजना का लाभ दिलाकर हमारा आत्मसम्मान बढ़ाया जिससे हमारी आर्थिक समस्या दूर हुई, अब हम इन पैसों का उपयोग हमारे दैनिक जरूरत को पूरा करने में करते हैं। हम हमारे प्यारे भैया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का आभार जताते है और उन्हें राखी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते है। आज हम सभी लाडली बहने हमारे प्यारे भैया शिवराज सिंह चौहान जी और दादा दयालु के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को भारी से भारी बहुमत से जीतने के लिए की सभी बहनों से अपील करते हैं.

बाजारों में दिखी चहल-पहल

रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहन के बीच प्रेम का प्रतीक माना जाता है, जहां सावन माह में आने वाले इस त्यौहार पर बहने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है, जहां भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देते हैं। भाई और बहन के प्रेम के प्रतीक इस पर्व को लेकर तैयारियां का सिलसिला भी जारी है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में राखी के बाजार सज चुके हैं, तो वहीं रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में चहल- पहल भी देखने मिल रही है।

ये भी पढ़े- Indore news: BJP कार्यालय पर मना रक्षाबंधन पर्व, कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष को बांधी राखी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+