Indore news: BJP कार्यालय पर मना रक्षाबंधन पर्व, कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष को बांधी राखी
इंदौर में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर महिला मोर्चा द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। लाड़ली बहनों एवं महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे को रक्षासूत्र बाँधे एवं आशीर्वाद दिया साथ ही लाड़ली बहनों एवं महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का लाइव उद्बोधन भी सुना।
रक्षाबंधन कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर पुष्यमित्र भार्गव ,विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, आईडीए उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, नगर महामंत्री एवं महिला मोर्चा प्रभारी सविता अखंड, मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी, सह मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी, कार्यालय मंत्री ऋषि खनूजा, सह कार्यालय मंत्री नितिन पांडे एवं बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता एवं लाड़ली बहने उपस्थित रही।

नगर अध्यक्ष ने दिया ये संदेश
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने कहा कि, मैं सभी मातृशक्तियों एवं बहनों को प्रणाम करता हूँ सभी बहनों को रक्षा बंधन पर्व की बहुत बहुत शुभकामनाएं यह त्योहार सभी बहनों के जीवन में सुख समृद्धि लाए मेरी यही कामना है श्री रणदिवे ने आगे कहा कि आज बहनों ने दोगुने उत्साह से अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया है यह हम सभी कार्यकर्ताओं मैं ऊर्जा का संचार करता है भगवान से यही प्रार्थना करता हूँ मेरी सभी बहने स्वस्थ रहे समृद्ध रहे और बहनों के नेतृत्व में हम जैसे छोटे भाई ओर अच्छा काम करने का बल मिलता रहे ,जैसा कि हमारे माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहते हैं कि तुम जियो लाड़ली बहना बढ़ चलो लाड़ली बहना आप सभी अपने जीवन में ऐसे ही तरक़्क़ी करते रहे यही कामना है सभी बहनों को मेरी ओर से रक्षा बंधन पर्व की हार्दिक शुभेच्छा।
बाजारों में दिखी हलचल
रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहन के बीच प्रेम का प्रतीक माना जाता है, जहां सावन माह में आने वाले इस त्योहार पर बहने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है, जहां भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देते हैं। भाई और बहन के प्रेम के प्रतीक इस पर्व को लेकर तैयारियां का सिलसिला भी जारी है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में राखी के बाजार सज चुके हैं, तो वहीं रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में हलचल भी देखने मिल रही है।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: घोषणा पत्र के लिए BJP ने जनता से मांगे सुझाव, इन स्थानों पर लगी पेटी












Click it and Unblock the Notifications