रक्षाबंधन से पहले सनसनीखेज मामला सामने आया, पहले बहन बनाया फिर शादी की करने लगा डिमांड
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में रक्षाबंधन से पहले एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्रा ने रिश्ते के भाई को राखी बांधकर भाई बनाया, लेकिन आरोपित भाई की बाद में नीयत खराब हो गयी और वो कहने लगा- मैं तुमसे ही शादी करूंगा। जिसके बाद छात्रा ने रावजी बाजार थाना पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि आरोपित दो वर्षों से दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा को परेशान कर रहा था।

राखी बांधकर बनाया था भाई, फिर...
न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, मामला इंदौर के रावजी बाजार इलाके का है। पीड़ित छात्रा गाड़ी अड्डा इलाके के स्कूल में दसवीं क्लास की छात्रा है। पीड़िता के पिता की तहरीर के अनुसार, आदित्य उसका रिश्तेदार है। आदित्य ने उनकी बेटी को अपनी बहन बनाकर उससे राखी भी बंधवाई थी। लेकिन बाद में वो बुरी नीयत रखने लगा और बेटी से शादी करने की जिद पर अड़ गया। उन्होंने बताया कि आरोपित ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि मैं उसकी किसी और से शादी ही नहीं होने दूंगा।

पिछले दो साल से कर रहा है परेशान
पीड़िता की मानें तो आरोपित भाई उसे पिछले दो सालों से परेशान कर रहा है। स्कूल जाने के दौरान उसे रास्ते में रोककर अक्सर बात करने की जिद करता है। शनिवार को छात्रा अपने पिता के साथ स्कूल जा रही थी। तभी आरोपित आदित्य अपने साथियों के साथ बाइक से आया और उसके पिता को शादी के लिए धमका कर फरार हो गया।

रिश्तेदारों ने करा दिया था समझौता
गौरतलब है कि पीड़िता ने एक साल पहले भी आरोपित आदित्य की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी लेकिन रिश्तेदारों के दबाव में समझौता कर लिया था। उस दौरान आदित्य ने उसे परेशान ना करने की कसम खाई थी लेकिन बाद में वो स्कूली छात्राओं के जरिए उसे चिटि्ठयां भेजने लगा और उसे छेड़ने के लिए 10 लड़कों को पीछे लगा दिया।












Click it and Unblock the Notifications