Indore रेलवे स्टेशन की बदलेगी तस्वीर, एयरपोर्ट की तर्ज पर होगा विकसित

इंदौर में इन दिनों विकास कार्यों को गति मिलती दिखाई दे रही है, जहां अब रेलवे स्टेशन के कायापलट की तैयारियां पूरी हो गई है। साथ ही पार्क रोड स्टेशन का विकास भी किया जाएगा।

indore

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों विकास कार्यों को गति मिलती दिखाई दे रही है, जहां अब रेलवे स्टेशन के कायापलट की तैयारियां पूरी हो गई है। रेल विभाग इस विषय में 15 फरवरी को टेंडर जारी करेगा। टेंडर जमा करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल होगी, और 15 जून को टेंडर फाइनल किए जाएंगे। इंदौर स्टेशन का डिजाइन राजवाड़ा से प्रेरित होगा, साथ ही यहां से स्काई वॉक और मेट्रो स्टेशन को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही पार्क रोड स्टेशन का विकास भी किया जाएगा।

स्टेशन पर रहेगी ये सुविधाएं

इंदौर रेलवे स्टेशन को डेवलप करने के लिए मास्टर प्लान बनाया गया है, और इसी के अंतर्गत कार्य होंगे। इस अत्या-धुनिक स्टेशन पर भव्य प्रवेश द्वार, रुफ प्लाजा, एक्जिरक्यू्टिव लाउंज, अतिरिक्त प्रवेश द्वार, प्‍लेटफॉर्म कवर शेड, स्टेशन क्षेत्र की जल निकासी की व्यवस्थाक, वाई-फाई आदि सुविधाएं यहां उपलब्ध होगी। रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का श्रेय सांसद शंकर लालवानी को जाता है, जहां उन्होंने इसके लिए सतत प्रयास किए जो अब सफल होते नजर आ रहे हैं।

सांसद लालवानी ने कही ये बात

सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि, हमारे इंदौर रेलवे स्टेशन को नया स्वरूप दिया जा रहा है। इससे रेलवे स्टेशन में वह सभी सुविधाएं होंगी, जो कि एक एयरपोर्ट पर होती है। इसमें स्काईवॉक रहेगा, मेट्रो से उसका कनेक्शन रहेगा। यही नहीं सरवटे बस स्टैंड से इसका जुड़ाव रहेगा, इसका जो फ्रंट का स्वरूप है, वह ऐतिहासिक हमारे राजवाड़े की तर्ज पर रहेगा। इसी के साथ-साथ हमने मंत्री जी से निवेदन किया था, हमारे पार्क रोड का जो स्टेशन है, उसका विकास भी इसके साथ किया जाए। बताते हुए खुशी है कि, अब हमारे दोनों रेलवे स्टेशन का विकास साथ में किया जा रहा है।

पीएम मोदी का जताया आभार

इसी के साथ सांसद शंकर लालवानी ने बताया की, पूरा मास्टर प्लान बनकर तैयार हो गया है, और इसका 1 हजार करोड़ का जो स्टीमेट है, पहले फेज में 340 करोड़ रुपए बजट में रखे गए हैं,15 फरवरी को टेंडर अलॉट होने की संभावना है, और 15 अप्रैल को टेंडर की आखिरी तारीख है, और 15 जून को टेंडर फाइनल होने की संभावना है। इस सौगात के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इंदौर की जनता की ओर से आभार और धन्यवाद देना चाहता हूं।

ये भी पढ़े- MP के इस शहर में है 'दुनिया की सबसे महंगी दुकान', दाम सुनकर फटे रह गए सबके कान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+