राहुल व पिंकी की शादी: अखबार में विज्ञापन देकर पूछा-'किसी को आपत्ति हो तो 7 दिन में लिखित में बताएं'
funny ads of marriage indore madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के इंदौर के राहुल राजवानी व पिंकी ठाकुर की शादी चर्चा में है। दोनों ने अखबार में विज्ञापन देकर अपनी शादी पर आपत्तियां मांगी हैं।

Rahul Rajwani Pinky Thakur Marriage Advertisement: किसी जमीन के दस्तावेज बनवाते वक्त तो आपत्तियां मांगने के विज्ञापन अखबार में आए दिन पढ़ने को मिलते हैं, मगर यह विज्ञापन सबसे जुदा है। आपत्तियां तो इसमें भी मांगी गई हैं। वो भी किसी जमीन को लेकर नहीं बल्कि शादी पर। दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी को लेकर अखबार में विज्ञापन दिया है और सात दिन में आपत्तियां मांगी हैं।

मध्य प्रदेश के इंदौर में दिया विज्ञापन
सोशल मीडिया में वायरल हो रहा यह विज्ञापन मध्य प्रदेश के इंदौर से है। इस पर फन्नी कमेंट भी आ रहे हैं। खूब शेयर भी किया जा रहा है। विज्ञापन देने की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। ना ही यह पता चल पाया है कि विज्ञापन हाल ही दिनों में दिया गया है या पहले का अब वायरल हो रहा है। विज्ञापन के सत्यतता की पुष्टि वन इंडिया हिंद टीम नहीं करती है।
Recommended Video


राहुल-पिंकी की शादी के विज्ञापन में क्या लिखा?
'मैं राहुल पिता लक्ष्मीचंद राजवानी निवासी 89-90, अशोक नगर इंदौर एवं पिंकी ठाकुर पिता किशनचंद ठाकुर निवासी, इंद्रलोक कॉलोनी इंदौर द्वारा सूचित करते हैं कि हमारी सगाई हो गई है। हम विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस संबंध में किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो तो प्लीज निम्न पते पर सात दिवस में लिखित में सूचित करें। राहुल पिता लक्ष्मीचंद राजवानी 101, रवि रतन पैलेस, प्रथम मंजिल, इंदौर मध्य प्रदेश'

अनूठे विज्ञापन पर कमेंट भी जोरदार
- फेसबुक पर गौतम जैन लिखते हैं 'भाई को बाद मैं कोई भीचोल नही चाहिए। अब शादी ब्याह को भी लोग प्रोपर्टी समझने लगे हैं। इसकी भी जाहिर सूचना।'
- 'नानू बेनीयल लिखते हैं कि प्रोपर्टी खरीदने के समय जाहिर सूचना दिया करते थे। अब यह जाहिर सूचना देख लो कितना विश्वास बचा है दुनिया में।'
- श्याम गुर्जर लिखते हैं कि 'अपने ग्रुप में किसी को इनकी शादी से आपत्ति हो तो सिर्फ 6 दिन ही बचे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications