राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में MP के नेता बने पदयात्री, कांग्रेस का दिखा दम
इंदौर, 9 सितंबर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों कन्याकुमार से कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा लेकर निकले हैं, जहां राहुल गांधी के साथ उनकी इस पदयात्रा में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और विधायक जीतू पटवारी भी नजर आ रहे हैं। एमपी के ये दोनों ही दिग्गज नेता, राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं, जहां राहुल गांधी की इस पद यात्रा को आमजन का भी अच्छा खासा साथ मिलता दिखाई दे रहा है, वहीं अब राहुल गांधी की ये पदयात्रा कन्याकुमार से निकलकर देश के अन्य राज्यों की तरफ बढ़ रही है।

जल्द एमपी में होगी एंट्री
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से कन्याकुमार से शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा अब देश के अलग-अलग राज्यों के लिए आगे बढ़ती नजर आ रही है, जहां अब जल्द ही ये यात्रा मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी अपनी दस्तक देगी। उधर, राहुल गांधी के साथ इस पदयात्रा में मध्यप्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी और कुणाल चौधरी नजर आ रहे हैं। पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आ रहे हैं। वहीं राहुल की पदयात्रा अब देश के अलग-अलग राज्यों के लिए आगे बढ़ रही है।

तैयारियों का सिलसिला जारी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां मध्यप्रदेश में भी भारत जोड़ो पदयात्रा दस्तक देगी। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा 24 नवंबर को पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है, जहां यह यात्रा करीब 16 दिन तक मध्य प्रदेश में ही रहेगी। इस दौरान यात्रा प्रदेश के अलग-अलग शहरों से होकर राजस्थान जाएगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा बुरहानपुर से मध्य प्रदेश में एंट्री करेगी, जिसके बाद यह पदयात्रा खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर-मालवा होते हुए राजस्थान पहुंचेगी।
Recommended Video

मध्यप्रदेश में दिखेगा राहुल का दम
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के उज्जैन और इंदौर संभाग में आएगी, जहां राहुल गांधी की इस यात्रा का मध्यप्रदेश में अच्छा खासा असर देखने मिलेगा। मध्यप्रदेश में आने वाले साल यानी 2023 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसके बाद 2024 में लोकसभा के चुनाव भी होंगे, जिसे देखते हुए राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण हो जाती है, जहां सियासत के पावर सेंटर कहे जाने वाले शहर इंदौर में जब राहुल गांधी रुकेंगे, तो इसके सियासत में कई मायने निकलकर सामने आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications