pushya nakshatra 2022 : दिवाली की शॉपिंग के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़, व्यापार ने पकड़ी रफ्तार

जैसे-जैसे दीपावली का पर्व पास आते चला जा रहा है, वैसे-वैसे प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बाजारों में भी भीड़ नजर आने लगी है। धीरे-धीरे लोग अब बाजारों में निकल रहे हैं, और अपनी जरूरतों का सामान खरीदते नजर आ रहे हैं। वहीं मंगलवार को पुष्य नक्षत्र होने के चलते बाजारों में अच्छी खासी ग्राहक की होने की संभावना जताई जा रही है। ऑटोमोबाइल सेक्टर हो या सोना - चांदी व्यापार हर तरफ तैयारियां पूरी कर ली गई है, जहां पुष्य नक्षत्र से शुरू होने वाले दीपावली के महापर्व को बाजार के लिहाज से अच्छा बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, लोग भी अब बाजारों में निकलने लगे हैं, जहां सभी सेक्टर्स में व्यापार बढ़ने की संभावना है।

Recommended Video

    Pushya Nakshatra 2022:आज खरीदारी का महामुहूर्त, जानें क्या खरीदना होगा शुभ | वनइंडिया हिंदी*Religion
    ऑटोमोबाइल और ज्वेलरी के व्यापार में बढ़ोतरी

    ऑटोमोबाइल और ज्वेलरी के व्यापार में बढ़ोतरी

    दीपावली महापर्व से पहले यदि बाजार पर एक नजर डालें तो अबकी बार प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ऑटोमोबाइल और ज्वेलरी के व्यापार में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जहां कोरोना काल के दो साल बाद अबकी बार लोगों में त्यौहार को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। यही कारण है कि, ऑटोमोबाइल सेक्टर में पहले से ही गाड़ियों की बुकिंग का सिलसिला शुरू हो गया था, जिसके चलते अब व्यापार में तेजी आने की संभावना है, तो वहीं उधर पुष्य नक्षत्र से शुरू हुए दीपावली पर्व पर ज्वेलरी खरीदने को लेकर भी लोगों में उत्साह है। यही कारण है कि, ज्वेलरी व्यापार में भी अबकी बार बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

    अन्य सेक्टर में भी दिखेगी चहल-पहल

    अन्य सेक्टर में भी दिखेगी चहल-पहल

    ऑटोमोबाइल और ज्वेलरी के अलावा यदि बात की जाए तो इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों के व्यापार में भी अब की बार अच्छी खासी तेजी आने की संभावना है। यही कारण है कि, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों ने भी दीपावली पर्व को लेकर अच्छी खासी तैयारियां की हुई हैं। यदि बात की जाए तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में त्योहारों पर व्यापार की अच्छी संभावनाएं होती हैं। यही कारण है कि, त्योहारों पर शहर में चहल-पहल नजर आती है। उधर, अब दिवाली का पर्व नजदीक है, जहां इसी के चलते अबकी बार अच्छा खासा व्यापार होने की संभावना है।

    बाजारों में दिखने लगी रौनक

    बाजारों में दिखने लगी रौनक

    मंगलवार को पुष्य नक्षत्र के साथ ही दीपावली के पर्व का आरंभ हो जाएगा, जहां इसके बाद धनतेरस रूप चौदस और फिर दीपावली पर्व पर बाजारों में रौनक नजर आने लगेगी। दीपावली से पहले ही बाजारों में ग्राहकी का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां लोग अपनी - अपनी जरूरतों का सामान खरीदने बाजारों में पहुंच रहे हैं। इंदौर की बात की जाए तो यहां राजवाड़ा, रानीपुरा, कपड़ा मार्केट, सराफा बाजार समेत तमाम बाजारों में तैयारियां की हुई हैं, जहां अबकी बार भी हर बार की तरह बर्तन बाजार सज-धज कर तैयार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+