Green bond जारी करने वाला पहला शहर बना Indore, हासिल की खास उपलब्धि

ग्रीन बॉन्ड का पब्लिक इशू दिनांक 10 फरवरी 2023 को प्रारंभ होकर दिनांक 14 फरवरी 2023 तक जारी रहेगा। इसी के निमित्त महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मुंबई में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड रूम के साथ प्रेस कांफ्रेंस की है.

indore

देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर लगातार नए - नए नवाचार करते नजर आ रहा है, जहां अब इंदौर देश का पहला ऐसा शहर बन गया है, जो ग्रीन बॉन्ड का पब्लिक इश्यू जारी कर रहा है। इसी के निमित्त महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मुंबई में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड रूम के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर आगामी रणनीति पर चर्चा की है। ग्रीन बॉन्ड का पब्लिक इशू दिनांक 10 फरवरी 2023 को प्रारंभ होकर दिनांक 14 फरवरी 2023 तक जारी रहेगा। इसी के निमित्त महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मुंबई में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड रूम के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर आगामी रणनीति पर चर्चा की है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है।

ग्रीन बॉन्ड अपने आप में विशेष होगा

निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि, नगर निगम अपना जो सोलर प्रोजेक्ट है, उसको लेकर, क्योंकि यह ग्रीन इनिशियेटीव है, इसलिए ग्रीन बॉन्ड इश्यू करने जा रहा है। यह ग्रिनबॉन्ड अपने आप में विशेष होगा, क्योंकि यह पब्लिक इश्यू हम इसको जारी करेंगे, कोई म्यूंसिपल कॉरपोरेशन, पब्लिक इश्यू पहली बार जारी करने जा रहा है, इसकी हमने जो इश्यू ओपनिंग डेट रखी है, वह 10 फरवरी से 14 फरवरी तक रखी है, उससे पहले का जो समय रखा है, वह इन्वेस्टर से बात करने का और उन्हें अपने बॉन्ड के बारे में बताने का समय रखा है, जो इन्वेस्टर्स है इंटरेस्टेड लोग हैं, वह सेबी की गाइडलाइन का फॉलो करते हुए हम लोगों ने 10 से 14 तक ही इसकी ओपनिंग डेट रखी है। अब नगर पालिक निगम की ओर से जो इंटरेस्टेड होल्डर्स हैं, उन्हें इसके लिए आमंत्रित करते हैं।

स्वच्छता में नंबर वन इंदौर

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर वैसे तो कई मामलों में नंबर वन है, लेकिन साल 2022 में इंदौर ने कई ऐसे आयाम स्थापित किए हैं, जिनसे ना केवल शहर का बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी पूरी दुनिया में रोशन हुआ है। स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन आने वाले शहर इंदौर ने साल 2022 में भी नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां देश में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को एक बार फिर प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ-साथ इंदौर ने स्वच्छता और अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की है।

ये भी पढ़े- Indore में निकली विकास यात्रा, MLA आकाश विजयवर्गीय ने लगाई सौगातों की झड़ी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+