MP में अधीर रंजन चौधरी के बयान का विरोध, महिलाओं ने पुतले पर बरसाए चप्पल-जूते

इंदौर, 30 जुलाई: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए विवादित बयान का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा, जहां देशभर में जारी विरोध प्रदर्शन की आंच अब प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर तक पहुंच चुकी है, जहां भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय के पास जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। सांसद अधीर रंजन चौधरी का पुतला लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सांसद और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की, इस दौरान महिलाओं ने पुतले पर जमकर चप्पल जूते बरसाए। वहीं इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे।

indore

पुतला जलाकर किया विरोध-प्रदर्शन

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष राकेश कटारा ने बताया की, कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति के लिए "राष्ट्रपत्नी" शब्द का प्रयोग किया। यह ना सिर्फ राष्ट्रपति पद की गरिमा के विपरीत है, बल्कि पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और समस्त जनजाति समाज के लिए अपमान जनक भी है। इसी को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा इंदौर महानगर टीम ने कलेक्टर कार्यालय के सामने कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी का पुतला जलाया, और लोकसभा अध्यक्ष को अधीर रंजन चौधरी को बर्खास्त करने हेतु इंदौर कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन दिया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए विवादित बयान का विरोध करने बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे, जहां कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, इस दौरान महिलाओं ने पुतले पर चप्पल जूते भी बरसाए। देखा जाए तो कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के विवादित बयान का देश भर में विरोध हो रहा है, जहां इसी कड़ी में इंदौर में भी विरोध-प्रदर्शन कर कलेक्टर कार्यालय पर अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+