MP : प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ली समीक्षा बैठक
इंदौर में आगामी जनवरी माह में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा, जहां इन दोनों ही आयोजनों को भव्य रूप में व्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जा सके इसे लेकर लगातार तैयारियों का सिलसिला जारी

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आगामी जनवरी माह में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा, जहां इन दोनों ही आयोजनों को भव्य रूप में व्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जा सके इसे लेकर लगातार तैयारियों का सिलसिला जारी है। वहीं हाल ही में इंदौर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों और उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई
इंदौर में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में आयोजित समीक्षा बैठक में सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, बीजेपी नेता सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा, कलेक्टर इलैया राजा टी, निगमायुक्त प्रतिभा पाल और पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र मौजूद रहे।
सम्मेलन की तैयारी पूरी
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आगामी जनवरी माह में प्रवासी भारतीय सम्मेलन होना है, जिसको लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है। 8 से 10 जनवरी तक चलने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम अलग-अलग देशों के दिग्गज नेता हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में दुनिया के लगभग 80 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है। उन सभी भारतीयों को इस कार्यक्रम का न्योता भेजा जाएगा, जो विदेश में रह रहे हैं। वहीं इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है, जहां जिन लोगों को इस कार्यक्रम का न्योता दिया जाना है उनकी सूची तैयार की जा रही है।
लगातार जारी है तैयारियों का सिलसिला
प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां शहर को सजाने संवारने के साथ ही अलग-अलग तरह के कार्यों को किया जा रहा है। शहर में कई तरह के विकास कार्य किए जा रहे हैं, तो वहीं शहर में अलग-अलग कार्यों को सम्मेलन के हिसाब से किया जा रहा है। सम्मेलन के दौरान इंदौर शहर स्वच्छ दिखने के साथ-साथ सुंदर भी दिख सके, इसे लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत निगम आयुक्त समेत तमाम अधिकारी समय-समय पर शहर का निरीक्षण कर रहे हैं और अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications