केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर दौरे पर आए, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए गुजरात की जनता का आभार जताया तो वहीं उन्होंने कांग्रेस पर भी जोरदार निशाना साधा.

indore

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर दौरे पर आए, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है। 156 सीट, भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जो निर्णय आया है, एक नया इतिहास गुजरात की जनता ने रचा है। दिल की गहराइयों से भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते गुजरात की जनता के प्रति हम समर्पित हैं, और दिल की गहराइयों से धन्यवाद अर्पित करना चाहता हैं।

हिमाचल और दिल्ली के नतीजों को लेकर कही ये बात

हिमाचल और दिल्ली के नतीजों को लेकर कही ये बात

इसी के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा की, हिमाचल और दिल्ली में भी, जो अधिकतम वोट अधिकतम वोट भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आए हैं, हिमाचल में केवल 0.9% मतलब केवल 1% से भी कम का अंतर रहा है, और दिल्ली में भी 105 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया है। हमें पूरा विश्वास है कि, इन दोनों राज्यों में भी भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता चाहे हिमाचल हो चाहे दिल्ली हो विकास की लड़ाई में जनता की सेवा में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तत्पर होकर कार्य करेंगे, और आने वाले समय में इन दोनों राज्यों में भी दोबारा भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा इसका पूरा विश्वास है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस पर साधा निशाना

इसी के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, जिस कांग्रेस की हालत आज अपने अस्तित्व पर ढूंढने पर निर्भर हो चुकी है, और हिमाचल प्रदेश में भी वोट का अंतर 1 प्रतिशत से कम रहा है। सामान्य तौर पर जो सत्ता की पलट सदैव होती थी हिमाचल प्रदेश में कम से कम 6 से 7 प्रतिशत का वोट बेस का अंतर होता था, दोनों दलों के बीच में आज वह भी केवल 1 प्रतिशत से कम सिमट कर रह गया है। सरकार उनकी जरूर आई है, जीत उनकी जरूर हुई है, पर हमें विश्वास है, की विकास की लड़ाई में और जनता की सेवा की लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता हिमाचल प्रदेश में भी और दिल्ली में भी, उत्साह के साथ और संकल्प के साथ जूझ कर रहेगा इसका हमें पूरा विश्वास है।

डबल इंजन सरकार को लेकर कही ये बात

डबल इंजन सरकार को लेकर कही ये बात

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, कई लोगों को सपने देखने की आदत है। सपने देखें, धरातल पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सेवा भाव के आधार पर मध्यप्रदेश में कार्य कर रही है। विकास का नया इतिहास रचा जा रहा है, और डबल इंजन दोनों केंद्र में और प्रदेश में मिलकर, मध्य प्रदेश को एक विकसित प्रदेश बनाने में हर संभव प्रयास यह डबल इंजन की सरकार कर रही है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, कई लोगों को सपने देखने की आदत है। सपने देखें, धरातल पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सेवा भाव के आधार पर मध्यप्रदेश में कार्य कर रही है। विकास का नया इतिहास रचा जा रहा है, और डबल इंजन दोनों केंद्र में और प्रदेश में मिलकर, मध्य प्रदेश को एक विकसित प्रदेश बनाने में हर संभव प्रयास यह डबल इंजन की सरकार कर रही है।

ये भी पढ़े- Indore में सर्द हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, खजराना गणेश ने धारण किए ऊनी वस्त्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+