MP : शीतलहर का प्रकोप, उज्जैन के बाद इंदौर और खंडवा में स्कूलों की छुट्टी
खंडवा में कक्षा नर्सरी से लेकर पांचवी तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी आगामी 8 जनवरी तक बंद रहेंगे तो वहीं इंदौर में 6 जनवरी से लेकर 9 जनवरी तक कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक के स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।

Recommended Video

मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में सर्द हवाओं का प्रकोप बढ़ता चला जा रहा है, जहां अब लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए इंदौर और खंडवा जिले में भी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। कलेक्टर की ओर से स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। खंडवा में कक्षा नर्सरी से लेकर पांचवी तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी आगामी 8 जनवरी तक बंद रहेंगे तो वहीं इंदौर में 6 जनवरी से लेकर 9 जनवरी तक कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक के स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। कलेक्टर द्वारा लिया गया यह फैसला सभी विद्यालयों पर लागू होगा।

खंडवा में लिया ऐसा फैसला
खण्डवा जिले में शीतऋतु के प्रभाव से तापमान में आई लगातार गिरावट, शीत लहर के प्रकोप के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कक्षा नर्सरी से 5वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय, सी.बी.एस.ई. विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों के बच्चों का 8 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है, जबकि शिक्षक अपने विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि, 8 जनवरी तक कक्षा 6वीं से 8वीं तक की कक्षाओं का संचालन प्रातः 10ः30 बजे के पूर्व नहीं किया जायेगा। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी कक्षाओं का समय यथावत रहेगा।

लगातार बढ़ रहा सर्द हवाओं का प्रकोप
मध्य प्रदेश में लगातार सर्द हवाओं का कहर बढ़ता चला जा रहा है, जहां प्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में लगातार ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। लगातार बढ़ती चली जा रही ठिठुरन के चलते लोग अब घरों में ही कैद होने को मजबूर हैं। वहीं मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और झाबुआ जैसे जिलों में ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है। अंचल के कई जिलों में स्कूलों का टाइमिंग बदल दिया गया है तो वहीं कई जिलों में छुट्टी भी घोषित कर दी गई है। उधर, लगातार सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं।

उज्जैन में अवकाश घोषित
धार्मिक नगरी उज्जैन में भी ठंड का प्रकोप देखने मिल रहा है, जहां लगातार बढ़ती ठंड ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा है। उधर, ठंड का असर सीधे तौर पर स्कूली बच्चों पर भी देखने मिल रहा है, जहां इसी को देखते हुए उज्जैन कलेक्टर ने पहली से लेकर आठवीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी का अवकाश घोषित कर दिया है, जहां आगामी दो दिनों तक स्कूल और आंगनवाड़ी में अवकाश रहेगा उज्जैन में तापमान की स्थिति देखें तो यहां तापमान न्यूनतम 7.2 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं धूप नहीं निकलने से शहर को कोहरे ने अपने आगोश में ले रखा है।
ये भी पढ़े- Weather update : मालवा-निमाड़ में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, उज्जैन में स्कूलों की छुट्टी












Click it and Unblock the Notifications