Indore में घास पर किया हरे रंग का स्प्रे...video ट्वीट कर कांग्रेस नेता ने साधा निशाना
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों में जुटे कर्मचारी सूखी घास पर हरा रंग करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने ट्वीट किया है.

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां जारी है, जहां अब सम्मेलन शुरू होने में कुछ वक्त शेष रह गया है। वहीं इससे पहले एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे देख हर कोई दंग रह गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों में जुटे कर्मचारी सूखी घास पर हरा रंग करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने ट्वीट करते हुए निशाना साधा है। वहीं अब इस वीडियो के वायरल होते ही सियासत का सिलसिला भी तेज हो चला है।

डॉ. विक्रांत भूरिया ने ट्वीट कर साधा निशाना
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने ट्वीट कर लिखा कि
Indore की Ready-made हरियाली, प्रवासी सम्मेलन के लिए और कितना MAKE-UP लगेगा, वाह मोदी शिवराजी, वाह भ्रष्टाचार की जगह पानी सही में दिया होता तो इसकी जरूरत नहीं पड़ती। कुल मिलाकर देखा जाए तो जहां एक तरफ प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, तो वहीं सूखी घास पर कर्मचारियों की ओर से हरा रंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं अब इस वीडियो को लेकर सियासत का सिलसिला भी तेज हो चला है, जहां युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने वीडियो को ट्वीट कर जमकर निशाना साधा है।

सभी स्थलों को किया गया तैयार
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को शहर साफ-स्वच्छ और सुंदर दिख सके इसे लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जहां शहर में स्थित सभी चौक चौराहों को सजाया और संवारा जा रहा है। साथ ही शहर के धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों पर भी विशेष सजावट की जा रही है। इसी के साथ-साथ शहर में सार्वजनिक स्थानों पर रंग बिरंगी चित्रकारी की जा रही है तो वहीं शहर के उन बाजारों को व्यवस्थित किया जा रहा है, जिन बाजारों में प्रवासी मेहमानों के जाने की संभावना है। साथ ही शहर के 56 बाजार और सराफा बाजार जैसे खानपान के व्यंजनों के लिए मशहूर स्थानों को साफ स्वच्छ बना कर तैयार किया जा रहा है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है, जहां प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आगाज होने में कुछ विशेष बचा है 8, 9 और 10 जनवरी को होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर प्रवासी मेहमानों के साथ-साथ शहर वासियों में भी उत्साह नजर आ रहा है। इतना ही नहीं शहर आए प्रवासी मेहमानों को सांस्कृतिक छटा दिखाने की तैयारी भी की गई है। शहर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर कलाकारों ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली है, जहां अब जल्द ही प्रवासी भारतीय सम्मेलन के आगाज के साथ-साथ प्रवासी भारतीय मेहमानों को शहर की संस्कृति देखने मिलेगी।
ये भी पढ़े- Pravasi Bhartiya Sammelan को लेकर समीक्षा बैठक, गृह मंत्री ने दिए दिशा-निर्देश












Click it and Unblock the Notifications