Pravasi Bhartiya Sammelan को लेकर समीक्षा बैठक, गृह मंत्री ने दिए दिशा-निर्देश
इंदौर आए प्रदेश के गृह मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर समीक्षा बैठक की है.

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मलेन का आयोजन होना है, जहां इससे पहले प्रदेश के गृह मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा इंदौर आए, जहां उन्होंने मंत्री तुलसी सिलावट, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। इंदौर आए प्रदेश के गृह मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, इस दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, संभागायुक्त पवन कुमार शर्मा, एमपीआईडीसी एमडी मनीष सिंह, कलेक्टर इलैया राजा टी, निगमायुक्त प्रतिभा पाल समेत तमाम जनप्रतिनिधियों और अधिकारी मौजूद रहे।
गृहमंत्री ने कही ये बात
मीडिया से बातचीत करते हुए शहर की सुरक्षा को लेकर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा की, एक ऐतिहासिक प्रोग्राम मध्य प्रदेश में इंदौर में होने जा रहा है, उसकी तैयारियों के संबंध में हम दोनों मंत्री गण, समस्त वरिष्ठ अधिकारी गण, बिंदु शह समीक्षा आपके सामने कर रहे हैं। अभी तक 3800 रजिस्ट्रेशन प्रवासी भारतीयों के लगभग इसके आसपास हुए हैं, लोगों का आना प्रारंभ भी हो गया है। 11 और 12 में जो उद्योग का है, उसमें भी लगभग 6800 के लगभग रजिस्ट्रेशन हो गए हैं, उसमें भी धीरे-धीरे, शनै-शनै लोगों का आना, और संदेश आना प्रारंभ हो गया है। अद्भुत और काफी अच्छी डिजिटल एग्जिबिशन लगी हुई है, प्रदर्शनी लगी है। प्रधानमंत्री जी परसों स्वयं इसका उद्घाटन करेंगे, जो राज्य की प्रदर्शनी है, वह भी तैयार हो गई है, जिसका मुख्यमंत्री जी उद्घाटन करेंगे। एयरपोर्ट पर भी सारी सुरक्षा लगा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। आज माननीय मुख्यमंत्री जी आ जाएंगे, जिसके बाद मुख्यमंत्री जी की ओर से भोज है। गुयाना और सुरीनाम के राष्ट्रपति महोदय भी इस कार्यक्रम में आ रहे हैं। ये इंदौर वासियों के लिए और मध्य प्रदेश वासियों के लिए हर्ष का क्षण है, और मध्यप्रदेश के लिए भी यह मील का पत्थर साबित होगी, ऐसी हमारी मान्यता है।
सांस्कृतिक छटा दिखाने की तैयारी
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है, जहां प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आगाज होने में कुछ विशेष बचा है 8, 9 और 10 जनवरी को होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर प्रवासी मेहमानों के साथ-साथ शहर वासियों में भी उत्साह नजर आ रहा है। इतना ही नहीं शहर आए प्रवासी मेहमानों को सांस्कृतिक छटा दिखाने की तैयारी भी की गई है। शहर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर कलाकारों ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली है, जहां अब जल्द ही प्रवासी भारतीय सम्मेलन के आगाज के साथ-साथ प्रवासी भारतीय मेहमानों को शहर की संस्कृति देखने मिलेगी।
ये भी पढ़े- Pravasi bhartiya sammelan : स्वच्छता से लेकर सुंदरता तक फोकस, कुछ इस तरह Indore है तैयार












Click it and Unblock the Notifications