CM Shivraj ने किया प्रवासी भारतीय सम्मेलन को संबोधित, मेहमानों को दिया खास संदेश

सीएम शिवराज ने कहा की, प्रवासी भारतीय दिवस पर पधारे सभी अतिथियों का दोनों बाहें फैलाकर स्वागत करता हूँ। मध्यप्रदेश ने प्रवासी भारतीयों के स्वागत में अपने दिल के दरवाजे भी खोले हैं और घर के दरवाजे भी।

indore

Recommended Video

    Breaking : CM शिवराज ने दिया स्वागत भाषण,PM मोदी की तारीफ़ों के बांधे पुल

    इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी और गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सहभागिता की। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा की, प्रवासी भारतीय दिवस पर पधारे सभी अतिथियों का दोनों बाहें फैलाकर स्वागत करता हूँ। मध्यप्रदेश ने प्रवासी भारतीयों के स्वागत में अपने दिल के दरवाजे भी खोले हैं और घर के दरवाजे भी। देश की स्वतंत्रता की अमृत काल में मानो हमारे इंदौर में अमृत बरस रहा हो। विश्व भर से हमारे अतिथि पधारे हुए हैं। इंदौर भी अपने अतिथियों का अपनी संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप स्वागत और सत्कार कर रहा है।

    सीएम शिवराज ने कही ये बात

    सीएम शिवराज ने कहा की, इंदौर में अद्भुत उमंग और उत्साह का वातावरण है। इस कार्यक्रम को अविस्मरणीय बनाने के लिए कल इंदौर में ग्लोबल गार्डन बनाया है। 66 देशों के प्रवासी भाइयों व बहनों ने पेड़ लगाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नए शक्तिशाली, वैभवशाली, गौरवशाली भारत का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री के एक-एक मंत्र को मध्यप्रदेश ने अक्षरशः साकार करने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पीछे आज संपूर्ण देश खड़ा है। आपने स्वच्छता का आह्वान किया तो देश स्वच्छता के प्रति जागृत हुआ और इंदौर ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

    विश्व नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत को देख रहा है

    सीएम शिवराज ने कहा की, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का आह्वान किया, इसमें आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश सहभागिता करेगा। देश को 2026 तक $5 ट्रिलियन की इकॉनमी बनाना है। मध्यप्रदेश को $550 बिलियन की इकॉनमी बनाएंगे। भारत विश्व पटल पर सर्वोच्च पद प्राप्त करेगा, इसका उद्घोष एक नरेंद्र स्वामी विवेकानंद ने किया था। उसे साकार कर रहे दूसरे नरेंद्र हमारे प्रधानमंत्री जी। आज विश्व नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत को देख रहा है। आज भारत पूरी दुनिया को शांति और प्रेम का संदेश दे रहा है। हमारा संकल्प है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा भारत आर्थिक शक्ति, ज्ञानशक्ति और आत्मनिर्भर शक्ति बनें तथा लगातार आगे बढ़े।

    ये भी पढ़े- लोग कहते हैं इंदौर एक शहर है, मैं कहता हूं इंदौर एक दौर है...प्रवासी भारतीय सम्मेलन में बोले PM MODI

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+