CM Shivraj ने प्रवासी मेहमानों के साथ किया पौधारोपण, MP पवेलियन एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर प्रवासी भारतीय सम्मेलन का शुभारंभ हो चुका है, जहां प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी मेहमानों के साथ ग्लोबल गार्डन में पौधारोपण किया है.

indore

Recommended Video

    इंदौर प्रवासी सम्मेलन : अमेरिका से आए 40 साल बाद NRI,स्वच्छता पर हुए फिदा

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के ग्लोबल गार्डन में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न देशों से पधारे प्रवासी भारतीयों एवं अतिथियों के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने बताया की, इंदौर के लिए गर्व का विषय है कि ग्लोबल गार्डन यहां बन रहा है। पेड़ यदि रहेंगे तो यह दुनिया रहेगी। आने वाली पीढ़ियों के लिए यह धरती रहने लायक हो, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचामृत का संदेश दिया। जीरो कार्बन के लक्ष्य को तय करने के लिए उन्होंने समय सीमा तय की है। 19 फरवरी 2020 से मैं रोज पेड़ लगाता हूँ। मध्यप्रदेश में हमने अंकुर पोर्टल लॉन्च किया है जिसमें हमने जन्मदिन, वर्षगांठ जैसे विशेष अवसरों पर पौधरोपण लगाने की अपील की है। अब यह अभियान बन गया है।

    ग्लोबल गार्डन का नाम 'नमो ग्लोबल गार्डन' होगा

    ग्लोबल गार्डन का नाम 'नमो ग्लोबल गार्डन' होगा

    इसी के साथ सीएम शिवराज ने कहा की, जब इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन होना था तो हमारे दिमाग में यह बात आई कि क्यों न सभी देशों से आए अतिथियों के साथ एक-एक पेड़ लगाया जाए। जिससे इंदौर में ग्लोबल गार्डन बन जाएगा। इन पेड़ों के साथ लगे क्यूआर कोड से आपको पता चलता रहेगा कि आपका पेड़ कितना बढ़ रहा है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आपका पेड़ सुरक्षित रहेगा। इसी के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा करते हुए ग्लोबल गार्डन को नमो ग्लोबल गार्डन के नाम से नई पहचान देने का एलान किया है। सीएम शिवराज ने कहा की, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व के कल्याण के लिए क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग से दुनिया को बचाने के लिए पंचामृत का संदेश दिया है। हमने फैसला किया है कि, ग्लोबल गार्डन का नाम 'नमो ग्लोबल गार्डन' होगा।

    एमपी पवेलियन एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

    एमपी पवेलियन एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में मध्यप्रदेश की संस्कृति, उपलब्धियों एवं विजन को प्रदर्शित करते एमपी पवेलियन एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। साथ ही सीएम शिवराज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की, मध्यप्रदेश नई संभावनाओं से भरा हुआ है। प्रदेश प्रोग्रेसिव नीतियों के साथ अपने सभी प्रवासी भारतीयों का स्वागत करता है। हमने न केवल दिल के दरवाजे नहीं खोले बल्कि इंदौर के लोगों ने तो घरों के दरवाजे भी खोल दिए। हम अपने अतिथियों के सत्कार में लगे हैं।

    हजारों लोगों के आने की संभावना

    हजारों लोगों के आने की संभावना

    इंदौर को मध्य प्रदेश के औद्योगिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि, इंदौर मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी भी कहलाती है। वहीं अब एक बार फिर इंदौर में दो बड़े आयोजनों का होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है, तो वहीं दोनों ही आयोजनों में देश और विदेश के कई नामी हस्तियां शामिल होंगी। इन्वेस्टर समिट में लगभग 2000 लोगों के आने की संभावना है, तो वहीं प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 3000 लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। कुलमिलाकर देखा जाए तो इंदौर में एक बार फिर बड़े कार्यक्रम होने जा रहे हैं।

    ये भी पढ़े- Pravasi bhartiya sammelan का आगाज, पहला दिन 'यूथ प्रवासी दिवस' के नाम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+