प्रवासी मेहमानों को दिखेगी संस्कृति की छटा, ध्वज पथक और क्लासिकल नृत्य से जीतेंगे दिल
प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर प्रवासी मेहमानों के साथ-साथ शहर वासियों में भी उत्साह नजर आ रहा है। इतना ही नहीं शहर आए प्रवासी मेहमानों को सांस्कृतिक छटा दिखाने की तैयारी भी की गई है।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है, जहां प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आगाज होने में कुछ विशेष बचा है 8, 9 और 10 जनवरी को होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर प्रवासी मेहमानों के साथ-साथ शहर वासियों में भी उत्साह नजर आ रहा है। इतना ही नहीं शहर आए प्रवासी मेहमानों को सांस्कृतिक छटा दिखाने की तैयारी भी की गई है। शहर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर कलाकारों ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली है, जहां अब जल्द ही प्रवासी भारतीय सम्मेलन के आगाज के साथ-साथ प्रवासी भारतीय मेहमानों को शहर की संस्कृति देखने मिलेगी।

इन कलाओं को किया जाएगा प्रदर्शित
इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान प्रवासी मेहमानों के समक्ष अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिनमें मुख्य रुप से लाइव बैंड, बांसुरी, जुंबा, योग, मेडिटेशन, ध्वज पथक और क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। यह सभी कार्यक्रम शहर के अलग-अलग स्थानों पर सुबह से लेकर रात तक आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के लिए सराफा बाजार, 56 दुकान, कृष्णपुरा छत्री, राजवाड़ा और गोपाल मंदिर जैसे स्थानों को चयनित किया गया है। इन सभी आयोजनों में कलाकार अपनी-अपनी कलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर प्रवासी मेहमानों का दिल जीतने का पूरा प्रयास करेंगे।

2 हजार लोगों के आने की संभावना
इंदौर को मध्य प्रदेश के औद्योगिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि, इंदौर मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी भी कहलाती है। वहीं अब एक बार फिर इंदौर में दो बड़े आयोजनों का होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है, तो वहीं दोनों ही आयोजनों में देश और विदेश के कई नामी हस्तियां शामिल होंगी। इन्वेस्टर समिट में लगभग 2000 लोगों के आने की संभावना है, तो वहीं प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 3000 लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। कुलमिलाकर देखा जाए तो इंदौर में एक बार फिर बड़े कार्यक्रम होने जा रहे हैं।

लगातार निखर रहा इंदौर
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर तैयारियां की जा रही है। अब यह तैयारियां अपने अंतिम दौर है। प्रवासी भारतीय मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार इंदौर बेहद ही सुंदर और आकर्षक नजर आ रहा है। शहर के एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बापट चौराहा, राजवाड़ा, सुखलिया, एमआर 10, सुपर कॉरिडोर और पलासिया जिसे क्षेत्रों को बेहद ही आकर्षक तरीके से सजाया गया है, जहां दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग भी की गई है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर की गई तैयारियां अपने अंतिम दौर में हैं, जहां इसी को देखते हुए अब तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जैसे-जैसे तैयारियां पूरी हो रही है, वैसे-वैसे इंदौर अपने नए रूप में निखर रहा है।
ये भी पढ़े- Pravasi bhartiya sammelan : CM Shivraj ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए ली बैठक, दिए दिशा-निर्देश












Click it and Unblock the Notifications