'कमलनाथ का आतंक खत्म किया, अब परिवारवाद खत्म होगा', 'मिशन छिंदवाड़ा' पर बोले प्रह्लाद पटेल
Loksabha Election की हलचल है, जहां इस बीच सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने संकल्प पत्र का विमोचन किया। संकल्प पत्र के विमोचन कार्यक्रम में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी है।
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने संकल्प पत्र का विमोचन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा और प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू, नरेंद्र सिंह सलूजा और दीपक जैन टीनू मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने दलबदल पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, देश एक जुट हो रहा है, तो मैं गर्व करता हूं, यदी और भी कोई लोग आना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है. इसी के साथ कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने कमलनाथ पर जोरदार निशाना साधा है, जहां उन्होंने कहा कि, मैं भरोसे के साथ कहता हूं, छिंदवाड़ा में कमल खिलेगा और सांसद भाजपा का बनेगा, जब मैं लड़ रहा था तो मैंने कांग्रेस और कमलनाथ का आतंक समाप्त किया था. अबकी बार परिवार वाद समाप्त होगा.
कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने संकल्प पत्र का विमोचन किया, उसके पश्चात प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, मोदी की गारंटी का मतलब पुरा होने ही गारंटी हैं। मोदी का नाम और काम ही गारंटी है। एक दिन में यह विश्वास नहीं बनता। मोदी जी जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पिछले 10 वर्षो में हर सम्भव कार्य किए गए गांव गांव तक योजनाओं को पहुंचाया गया, जिसका परिणाम संकल्प पत्र में दिख भी रहा है। मजदूरों के क्षेत्र में यूनिक आईडी देकर पीएफ देने वाले प्रथम प्रधानमंत्री है। कृषि के क्षेत्र में नैनो यूरिया और जैविक खेती को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया गया है। वहीं मोटे अनाज को प्रोत्साहन देते हुए छोटे किसानों का भी ध्यान रखा गया है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी तैयार नजर आ रहा है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार बीजेपी के दिग्गज नेताओं के आने का सिलसिला जारी है.
ये भी पढ़े- Indore News: झुग्गी-झोपड़ी तक 'मोदी की राम-राम' लेकर पहुंचे भाजपाई, जनता ने दिया ऐसा रिक्शन












Click it and Unblock the Notifications