Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंचायत चुनाव 2022: MP में पहले चरण के लिए मतदान संपन्न, भोपाल और इंदौर में हुई बंपर वोटिंग

इंदौर, 25 जून: मध्य प्रदेश में पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ, जहां पूरे प्रदेश में 67.00 प्रतिशत अनुमानित मतदान हुआ, जिसमें 69.00 प्रतिशत अनुमानित महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, तो वहीं 65.00 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं के साथ 4.40 प्रतिशत अन्य ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। प्रदेश भर में पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ जो दोपहर 3 बजे तक चला, जहां मतदान को लेकर सुबह से ही ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा था। मतदान केंद्रों के बाहर लगी लंबी कतार दिन बढ़ने के साथ-साथ बढ़ती चली जा रही थी।

indore

इंदौर हुआ कुल इतना मतदान

प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर जिले में भी पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदान संपन्न हुआ जहां मतदान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने मिला इंदौर जिले के मतदान प्रतिशत पर नजर डालें, तो जिले में कुल मतदान 78.10 प्रतिशत हुआ, जिसमें 80.40 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने, तो वहीं 75.90 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ-साथ 16.70 प्रतिशत अन्य ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राजधानी भोपाल में हुआ इतना मतदान

राजधानी भोपाल के मतदान प्रतिशत पर नजर डाली तो राजधानी भोपाल में कुल 66.10 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 66.70 प्रतिशत महिला मतदाता, तो वहीं 65.60 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं के साथ 16.70 प्रतिशत अन्य अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+