MP: चाकू की नोंक पर बस ड्राइवर को धमकाना बदमाश को पड़ा भारी, पुलिस ने निकाला जुलूस
इंदौर, 24 अगस्त: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे, जहां बदमाशों के हौसले भी बुलंद नजर आ रहे हैं. इन दिनों प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बदमाश चाकू की नोक पर सिटी बस ड्राइवर और कंडक्टर को धमकाते नजर आ रहे हैं. वहीं इस वीडियो के वायरल होते ही शहर में हड़कंप मच गया, जहां पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ड्राइवर और कंडक्टर को धमकाने वाले दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जहां पुलिस ने चंद घंटों में दोनों ही बदमाशों को पकड़ लिया। वहीं पुलिस ने इन दोनों ही बदमाशों का जुलूस निकाला, तो वहीं दोनों ही बदमाशों से सिटी बस में साफ-सफाई भी करवाई। इतना ही नहीं जुलूस के दौरान यह दोनों बदमाश गिड़गिड़ाते नजर आ रहे थे, जहां दोनों ही बदमाशों ने सिटी बस ड्राइवर और कंडक्टर से माफी मांगी।
कुछ इस तरह हुआ था घटनाक्रम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, खजराना थाना के अंतर्गत यह मामला रिपोर्ट किया गया था, जिसमें बस के अंदर 2 लोगों के द्वारा चाकू दिखाया गया था, बस वालों को, तो इसमें यह रिपोर्ट हुई है। रिपोर्ट के पश्चात इन्हें कैमरा देखकर चिन्हित किया गया, और पकड़ा गया। आरोपी मैजिक चलाते हैं, और सवारी बैठाने की बात को लेकर विवाद हुआ था, तो ये लोग बस में गए, और चाकू दिखाकर अड़ी बाजी करने लगे, यह घटना हुई, और इसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों लगातार अपराधों का सिलसिला बढ़ता चला जा रहा है जहां अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं तो वहीं पुलिस इन अपराधियों को सबक सिखाने के लिए लगातार कार्रवाई को अंजाम दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications