PM Modi पर Priyanka Gandhi ने की टिप्पणी, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया करारा जवाब

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासत का सिलसिला जारी है। इस बीच केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है.

indore

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासत का सिलसिला जारी है। इस बीच केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले प्रधानमंत्री, अगर कुछ लोगों को उनके बारे में ऐसी बातें करनी हैं, तो जनता उन्हें पहले की तरह ही करारा जवाब देगी। इसी के साथ सिंधिया ने पंजाब को हवाई क्षेत्र में लगातार मिल रही सौगातों को लेकर कहा की,पीएम मोदी के नेतृत्व में पंजाब ने बड़े पैमाने पर विकास देखा है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही ये बात

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा की, 2014 से पहले, अमृतसर के साथ हवाई मार्ग से जुड़े केवल 6 शहर थे और आज यह संख्या बढ़कर 21 हो गई है। 2014 से पहले प्रति सप्ताह हवाई यातायात की आवाजाही 216 थी, और अब यह 416 है। अब तक कुल 6 उड़ानें शुरू की गई हैं, जो कनेक्टिंग हैं। अमृतसर से विदेशी देश। अमृतसर से गैटविक, इंग्लैंड के लिए उड़ान सेवा शुरू की गई है। इससे न केवल पंजाब बल्कि देश के लोगों के लिए विकास के द्वार खुलेंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में पंजाब ने बड़े पैमाने पर विकास देखा है।

प्रियंका गांधी ने कही थी ये बात

दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि पर कांग्रेस सत्याग्रह में प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि, 'इस देश का प्रधानमंत्री कायर है, केस लगा दो मुझपर, डाल दो मुझे जेल में, मैं नहीं डरूंगी। लेकिन सच्चाई यही है कि देश का प्रधानमंत्री कायर है। अपनी सत्ता के पीछे छिपा हुआ है। अहंकारी है, और इस देश की बहुत पुरानी परंपरा है, हिंदू धर्म की पुरानी परंपरा है कि अहंकारी राजा को जनता जवाब देती है। वहीं अब प्रियंका गांधी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार किया है।

ये भी पढ़े- Indore ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड, पूरे शहर ने एक साथ किया योगाभ्यास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+