PM MODI के दौरे से पहले झाबुआ पहुंचे CM मोहन यादव, दिए जरूरी निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में 11 फरवरी को झाबुआ जिले के ग्राम गोपालपुरा में प्रस्तावित जनजातीय महा सम्मेलन कार्यक्रम की तैयारियों एवं प्रबंधो का निरीक्षण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। झाबुआ के गोपालपुरा पहुंच कर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रदर्शनी स्थल, मंच, बैठक स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारी गण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा गणमान्यजन, पार्टी कार्यकर्ता को भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया, वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्री नागरसिंह चौहान, सांसद गुमान सिंह डामोर, आईडीए इंदौर अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, कलसिंह भाबर, नपा कुक्षी अध्यक्ष रेलम चौहान, जनप्रतिनिधि, गणमान्य जन उपस्थित थे।

झाबुआ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 फरवरी को झाबुआ के गोपालपुरा में जनजातीय महासम्मेलन में विशेष रूप से सम्मिलित होंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर रेलवे एवं नेशनल हाइवे अथोरिटी ऑफ इंडिया के तहत विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर रतलाम रेलवे के 27.15 करोड रूपये से होने वाले पुर्नविकास के अंतर्गत 12 मीटर चौड़ा फूट ओवर ब्रिज का निर्माण होगा, जिससे शहर के दोनों हिस्से का एकीकरण होगा। 25.18 करोड लागत से मेघनगर रेलवे स्टेशन के पुर्नविकास कार्य का शिलान्यास करेंगे, जिससे स्टेशन उन्नत होगा तथा रेल यात्रा सुगम होगी।
प्रधानमंत्री मोदी 604 करोड किं लागत वाली इन्दौर-देवास-उज्जैन रेलवे लाइन के दोहरीकरण परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी 236.82 करोड की लागत से निर्मित इटारसी नॉर्थ साउथ ग्रेड सेपरेटर तथा 51 किलोमीटर लंबी बरखेड़ा बुधनी इटारसी लाइन 2137 करोड़ की लागत से निर्मित परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगें।
इन परियोजनाओं के अतिरिक्त प्रधानमंत्री मोदी सीएम राइस स्कूल का लोकार्पण गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल राजिला, झाबुआ में 27 करोड़ की लागत। लिगेसी वेस्ट डंपिंग ग्राउंड का पुनरुद्धार परियोजना का लोकार्पण 25.19 करोड़ की लागत, तलावड़ा ड्रिकिंग वाटर परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा जिसके द्वारा धार एवं रतलाम जिले के 1011 गांवो में पीने के पानी की व्यवस्था होगी।
साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर संभाग के निमाड़ अंचल को विश्वविद्यालय की सौगात देंगे यह विश्वविद्यालय टंटिया मामा के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री आहार अनुदान योजना की किश्त भी जारी करेंगे जो 1 लाख 50 हजार हितग्राहियो को प्रदान की जाएगी एवं वे 1 लाख 75 हजार अधिकार अभिलेख स्वामित्व योजना के अंतर्गत हितग्राहियो को प्रदान करेंगे।
ये भी पढ़े- MP News: जनजाति सम्मलेन में झाबुआ आ रहे पीएम मोदी, जय आदिवासी युवा संगठन ने रखीं ये मांगे












Click it and Unblock the Notifications