PM MODI को पसंद आया इंदौर का वृक्षारोपण महाअभियान, पूरे देश को बताई 'मन की बात'
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने स्वच्छता के बाद एक बार फिर नया इतिहास कायम किया है, जहां शहर में 51 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया गया है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत बनाए गए इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की सराहना करते हुए इंदौर वासियों की तारीफ की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले भी समय-समय पर इंदौर की स्वच्छता के साथ-साथ अलग-अलग कार्यों को लेकर सराहना कर चुके हैं, जहां अबकी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण के लिहाज से इंदौर के द्वारा शुरू की गई पहल को सराहा है।

पीएम मोदी ने कही ये बात
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा की, "पिछले 'मन की बात' कार्यक्रम में आपसे 'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम की चर्चा की थी। मुझे खुशी है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं।" "अपनी माँ के नाम पर पेड़ लगाने के इस अभियान से आप भी जरूर जुड़ें और Selfie लेकर Social Media पर भी Post करें। इस अभियान से जुड़कर आपको, अपनी माँ, और धरती माँ, दोनों के लिए, कुछ Special कर पाने का एहसास होगा। "कुछ दिन पहले स्वच्छता के लिए प्रसिद्ध, इंदौर में, एक शानदार कार्यक्रम हुआ। यहाँ 'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम के दौरान एक ही दिन में 2 लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर के वृहद पौधरोपण अभियान की सराहना की थी। उन्होंने मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को पत्र लिखकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की थी। इस पर मंत्री विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की थी। प्रधानमंत्री ने पत्र में लिखा था की, मध्यप्रदेश के ऊर्जावान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी के नेतृत्व में वृक्षारोपण महाअभियान के आयोजन के बारे में जानकर प्रसन्नता हुई। स्वच्छता की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने से इस महाअभियान की शुरुआत 'क्लीन' के साथ 'ग्रीन' होने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
ये भी पढ़े- MP Weather: मानसून का दिखा दम, इन जिलों में बारिश होगी झमाझम












Click it and Unblock the Notifications