Indore news: सिटी बस में इंदौरवासियों के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सुनी 'मन की बात'

पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 वें एपिसोड को प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के अलग-अलग स्थानों पर आमजन ने सुना, महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा सिटी बसों में भी “मन की बात” का लाइव प्रसारण किया गया।

indore

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" को इंदौर के नागरिकों तक सुलभता से पहुँचाने के लिए एक नवाचार के रूप में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा सिटी बसों में भी "मन की बात" का लाइव प्रसारण किया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विशेष स्नेह का ही परिणाम है, जो इंदौर नवाचारों को आत्मसात करने में सदैव अन्य शहरों के मुकाबले एक कदम आगे रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 100 वे एपिसोड में कहा कि, 3 अक्टूबर 2014 को विजयादशमी से शुरू हुआ यह त्यौहार हम हर महीने मनाते हैं। मन की बात कार्यक्रम नहीं, यह मेरे लिए आस्था,पूजा और व्रत है। जैसे लोग ईश्वर की पूजा करने जाते हैं तो प्रसाद की थाल लाते हैं। मन की बात ईश्वर रूपी जनता जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल जैसे है

कुछ इस तरह हुआ प्रसारण

बता दें कि, रेडियो पर प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड का प्रसारण किया गया। इसको लेकर मप्र में पहले से तैयारियां की गई थी। प्रदेश भर में 89 हजार स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम सुना गया। इंदौर सहित पूरे मध्य प्रदेश ने 25 हजार स्थानों पर बडे़ कार्यक्रम किए, वहीं 64 हजार बूथों पर भी इसका आयोजन किया गया।महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी बड़ी संख्या में युवाओं के साथ इंदौर स्थित 56 दुकान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की जा रही मन की बात का श्रवण किया। साथ ही इंदौर में चलने वाली 8 सिटी बस में इस व्यवस्था को शुरू किया, जिसके तहत रेडियो के माध्यम से यात्रियों द्वारा मन की बात को सुना।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात प्रोग्राम का 100वां एपिसोड टीवी चैनलों, निजी रेडियो स्टेशनों और सामुदायिक रेडियो सहित एक हजार से अधिक प्लेटफॉर्म पर ब्रॉडकास्ट किया गया।

अलग-अलग स्थानों पर हुआ प्रसारण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 वें एपिसोड को प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के अलग-अलग स्थानों पर आमजन ने सुना, जहां इसके लिए शहर के अलग-अलग स्थानों पर लगभग 1200 ऐसे स्टेशन बनाए गए थे, जहां मन की बात को जनता तक पहुंचाया गया। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक महेंद्र हार्डिया, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने भी मन की बात को सुना। मन की बात को जनता तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर स्टेशन बनाए गए थे, जहां सफाई कर्मी समाज सेवा करने वाले लोग, अलग-अलग खेलों के खिलाड़ी और गणमान्य जन मन की बात सुनते नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+