Indore के युवाओं को PM MODI ने दिया दिवाली गिफ्ट, रोजगार का मिला सहारा

भारत सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित उम्मीदवारों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से देश भर के 51 हजार चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति आदेश प्रदान किये।

यह सभी चयनित युवा केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं देंगे। इंदौर में रविंद्र नाट्य गृह में आयोजित रोजगार मेले में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री महिला बाल विकास सावित्री ठाकुर, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महू क्षेत्र उषा ठाकुर उपस्थित थे।

Indore

देशभर में 40 स्थान पर आयोजित रोजगार मेले का नोडल डाक विभाग को बनाया गया था। रोजगार मेले के तहत आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा कि, 2014 से लगातार भारत विकास की ओर अग्रसर है। भारत में बड़ी आबादी युवाओं की है। इसी को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार विभिन्न रोजगार सृजन के कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने कहा कि इंदौर में आयोजित रोजगार मेले के माध्यम से 323 युवाओं को नियुक्ति पत्र दीपावली का बड़ा उपहार है।

कार्यक्रम की शुरुआत में इंदौर डाक विभाग की पोस्ट मास्टर जनरल प्रीति अग्रवाल ने रोजगार मेले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, इंदौर सहित देश भर में 40 स्थानों पर आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअली प्रदान किये गये।

उन्होंने बताया कि, इंदौर में आयोजित रोजगार मेले के माध्यम से भारतीय डाक विभाग के 253, भारतीय रेलवे के 46, सीमा सुरक्षा बल के 03, केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के 04, उच्च शिक्षा विभाग (स्कूल ऑफ़ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर) के 01, फूड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया के 02 एवं भारतीय स्टेट बैंक के 14 सहित चयनित कुल 323 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदाय किये गये। रोजगार मिलने के बाद युवा खुश नजर आ रहे थे.

ये भी पढ़े- Indore को PM MODI ने दिया दिवाली गिफ्ट, MP के सबसे बड़े ESIC अस्पताल का किया लोकार्पण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+