Indore में अवैध पेट्रोल-डीजल का खेल, प्रशासन ने छापा मारकर किया फैल
मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश पर इंदौर जिले में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण, क्रय-विक्रय पर खाद्य विभाग द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अवैध रूप से डीजल का क्रय-विक्रय एवं परिवहन करते पाये जाने पर वाहन जप्त करने की कार्रवाई की गई है।
जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि, विजय नगर चौराहा स्थित आईपी फ्यूल स्टेशन के वाहन द्वारा द पार्क होटल इंदौर में डीजल का अवैध रूप से विक्रय एवं परिवहन किया जा रहा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए डीजल टैंकर वाहन मय डिस्पेंसिंग मशीन को जप्त किया गया है।

कुछ इस तरह हुई कार्रवाई
उन्होंने बताया कि, द पार्क होटल के भूमिगत टैंक में अवैध रूप से डीजल भरा जा रहा था। मौके पर उपस्थित ड्राइवर विशाल पाटीदार से डीजल टैंकर मय डिस्पेंसिंग यूनिट और वाहन को जप्त किया गया। मौके पर किसी भी ऑयल कंपनी की अनुमति एवं विस्फोटक विभाग की अनुमति नहीं पाई गई। मौके पर जो डिस्पेंसिंग यूनिट लगी पाई गई वह भी नापतौल विभाग से सत्यापित नहीं थी। पूर्णतः अनाधिकृत एवं अवैध रूप से डीजल का परिवहन एवं विक्रय करने पर वाहन चालक, आईपी फ्यूल स्टेशन के प्रोपराइटर आदि पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3,7 में प्रकरण दर्ज किया गया है।
लगातार जारी है कार्रवाई
अवैध पेट्रोल और डीजल के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है, जहां इसी कार्रवाई के तहत प्रशासनिक अधिकरी लगातार अवैध पेट्रोल और डीजल को बरामद करने का काम कर रहे हैं. इधर, अब एक बार फिर प्रशासन की कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है, जहां अवैध पेट्रोल और डीजल के खिलाफ जारी ये का्र्रवाई आने वाले दिनों में भी इसी तरह से जारी रहने की संभावना जताई जा रही है.
ये भी पढ़े- Indore News: स्कूल वैन में बैठाए क्षमता से ज्यादा बच्चे, RTO ने देखते ही लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications