Indore News: स्कूल वैन में बैठाए क्षमता से ज्यादा बच्चे, RTO ने देखते ही लिया एक्शन
मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा स्कूली तथा अन्य वाहनों पर चेकिंग की कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है।
वाहनों की चेकिंग की कार्यवाही निरन्तर जारी है। परिवहन विभाग के अमले द्वारा आज की गई कार्यवाही में ग्राम केलोद हाला में अलग-अलग स्कूलों के 50 से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान 03 स्कूली वाहन ओमनी वेन, मैजिक बिना दस्तावेज के संचालित होते पाए गए, जिन्हें जब्त किया गया। अन्य स्कूली वाहनों जिसमें क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने एवं लापरवाही पाये जाने पर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही कर वाहन संचालकों के विरूद्ध 52 हजार रुपए से अधिक जुर्माना लगाया गया। बच्चों एवं पालकों से चालक-परिचालक के व्यवहार के बारे में फीडबैक भी लिया जा रहा है। कार्यवाही निरन्तर जारी है।
सवा लाख का जुर्माना वसूल
कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर आरटीओ इंदौर द्वारा स्कूली वाहनों, लोक परिवहन वाहनों की विशेष चेकिंग की जा रही है, जिसमें वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेजों की चेकिंग की जा रही है। यात्रियों से चालक परिचालक के व्यवहार के बारे में फीडबैक भी लिया जा रहा है। इसी दौरान एक बस जो की पांढुर्णा से पीथमपुर बिना परमिट और बिना फिटनेस के संचालित हो रही थी, जिसको जब्त किया गया। वाहन संचालक से एक लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही यात्रियों से अधिक किराया लेने, परमिट शर्तों का उल्लंघन करने और ओवर लोडिंग करने वाली 10 बसों पर भी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान एक स्कूल वैन को भी दस्तावेज नही होने पर जब्त किया गया।
ये भी पढ़े- 'मेरे हाथ लग गए तो उल्टा लटका दूंगा...', अशांति फैलाने वालों को कैलाश विजयवर्गीय का अल्टीमेटम












Click it and Unblock the Notifications