MP में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, आचार संहिता लागू
इंदौर, 27 मई: मध्यप्रदेश में आखिरकार वो दिन आ ही गया जब राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. इसी के साथ प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से 30 मई को निर्वाचन की सूचना दी जाएगी. इसी दिन से नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जाएंगे. इसे दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 जून रहेगी, तो वहीं 7 जून को नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी. वहीं 10 जून नाम वापस लेने की अंतिम तिथि रहेगी. पंचायत चुनाव को लेकर मतदान और मतगणना तीन चरणों में होगी, जिसमें पहले चरण का मतदान 25 जून को, तो वहीं दूसरे चरण का मतदान 1 जुलाई को, और तीसरे चरण का मतदान 8 जुलाई को संपन्न कराया जाएगा. मतगणना 14 जुलाई को होगी. जिला पंचायत सदस्य का परिणाम 15 जुलाई को आएगा.
Recommended Video

आचार संहिता आज से लागू कर दी गई
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दी जानकारी में बताया गया की, बारिश के कारण पहले पंचायत चुनाव कराए जा रहे हैं. पंचायत क्षेत्र के लिए आचार संहिता आज से लागू कर दी गई. नगरीय निकाय में इसका प्रभाव नहीं होगा.
मतपत्रों के जरिए चुनाव होगा
पहले चरण में 25 जून को, दूसरे चरण में 1 जुलाई और 8 जुलाई को तीसरे चरण में चुनाव होगा. सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा मतदान. पंचायत चुनाव ईवीएम से नहीं होंगे. मतपत्रों के जरिए चुनाव होगा.












Click it and Unblock the Notifications