Palak muchhal wedding : दुल्हनियां बनी इंदौर की बेटी पलक मुछाल, बारातियों को परोसे जाएंगे दाल-बाफले,लड्डू

बॉलीवुड की दुनिया में अपनी आवाज़ का जादू बिखरने वाली मशहूर गायिका पलक मुछाल संगीतकार मिथुन शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं, जहां 6 नवंबर को पलक मुछाल और मिथुन शर्मा शादी करेंगे। वहीं इससे पहले मेहंदी और हल्दी की रस्म अदा की गई, जहां पूरे आयोजन की सजावट भी पीले रंग की थीम पर की गई थी। पलक मुछाल इंदौर की रहने वाली हैं, जहां वे लंबे वक्त से मुंबई में रह रही हैं। पलक की शादी का जश्न इंदौर और मुंबई दोनों शहरों में मनाया जा रहा है।

शादी में होगी दाल-बाफले, लड्डू की दावत

शादी में होगी दाल-बाफले, लड्डू की दावत

मशहूर गायिका पलक मुछाल की शादी 6 नवंबर को मुंबई के निजी होटल में संगीतकार मिथुन शर्मा के साथ होगी। परिजनों की मानें तो विवाह समारोह की थीम राजस्थानी और मालवा से जोड़ कर रखी गई है, जहां घराती और बाराती पगड़ी में नजर आएंगे, तो वहीं शादी में राजस्थान और मालवा के व्यंजन जैसे दाल-बाफले, लड्डू परोसे जाएंगे। पलक की शादी में शामिल होने के लिए इंदौर में भी रिश्तेदारों और परिचितों को आमंत्रण मिल चुका है। बताया जा रहा है कि, इंदौर में लगभग 50 से ज्यादा लोगों को पलक की शादी में शामिल होने का आमंत्रण मिला है, जहां यह सभी लोग मुंबई में होने वाली पलक मुछाल की शादी में शामिल होंगे।

इंदौर से बेहद खास जुड़ाव

इंदौर से बेहद खास जुड़ाव

मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में पली बढ़ी पलक मुछाल अब भले ही मुंबई में अपनी आवाज का जादू बिखेर रही हों, लेकिन इंदौर से उनका बेहद ही खास जुड़ाव रहा है। यही कारण है की, पलक की शादी का इन्विटेशन इंदौर में भी उनके रिश्तेदार और करीबी लोगों तक पहुंच चुका है। बताया जा रहा है की पलक की शादी के बाद एक ग्रेंड रिसेप्शन मुंबई के निजी होटल में देने की भी तैयारी है।

सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय

सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय

सिंगर पलक मुछाल अपनी गायकी के माध्यम से समाजसेवा के क्षेत्र में भी समय-समय पर योगदान देती रही हैं, जहां पलक ने अपने भाई पलाश के साथ दिल की बीमारी से जूझ रहे बच्चों के इलाज और ऑपरेशन के लिए देश विदेश में अलग-अलग आयोजन कर चंदा इकट्ठा किया है। पलक मुछाल ने अपने इस अभियान का नाम दिल से दिल तक रखा था। इतना ही नहीं पलक मुछाल ने भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए भी चंदा इकट्ठा किया था। पलक मुछाल ने अपनी फाउंडेशन के जरिए लगभग 200 से ज्यादा बच्चों के दिल का ऑपरेशन कराया है।

कई गानों को दी अपनी आवाज

कई गानों को दी अपनी आवाज

सिंगर पलक मुछाल ने अब तक कई गाने गाए हैं, जहां उनकी आवाज का जादू बॉलीवुड में बिखरता दिखाई देता है। पलक मुछाल के करियर की बात करें तो पलक मुछाल ने साल 2013 में फिल्म आशिकी 2 के लिए गाने गाए थे, जहां इन गानों को लोगों ने खूब पसंद किया था। यही कारण रहा कि, आशिकी 2 में गाए गानों के बाद पलक मुछाल की बॉलीवुड में एक अलग पहचान बन गई। बताया जाता है कि, इस फिल्म का संगीत पलक के होने वाले जीवन साथी मिथुन ने दिया था, जहां इस फिल्म में काम के दौरान दोनों की नजदीकियां बड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+