Indore news: वेस्ट कपड़ों के रियूज से स्ट्रीट फैशन वॉक, देवी अहिल्या के शानदार पोर्ट्रेट ने जीता दिल
इंदौर में डीएसआईएफडी इंस्टीट्यूट द्वारा 56 दुकान इंदौर पर (RRR) थीम पर स्टीट फैशन शो आयोजित किया गया, जिसमें वेस्ट कपड़ो से देवी अहिल्या की एक खुबसुरत पोट्रेट बनाई गई.

Recommended Video

मेरी लाईफ-मेरा शहर अभियान अन्तर्गत देवी अहिल्या की नगरी स्वच्छ शहर इंदौर में डीएसआईएफडी इंस्टीट्यूट द्वारा महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं निगम आयुक्त हर्षिका सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में 56 दुकान इंदौर पर (RRR) थीम पर स्टीट फैशन शो आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महेश शर्मा, अधीक्षण यंत्री, स्वच्छ भारत मिशन नगर पालिक निगम, इंदौर रहे साथ ही इंदौर शहर के गण मान्य अतिथि इंदौर इतिहास कार मोहम्मद जफर अंसारी रहे, फैशन शो की सभी डेसेस वेस्ट कपड़ो से बनाई गई है आरआरआर सेंटर के वेस्ट कपड़ो से देवी अहिल्या की एक खुबसुरत पोट्रेट बनाई गई जिसका अनावरण किया गया।
कुछ ऐसा है आयोजन
डीएसआईएफडी की एमडी तृप्ति कुमायू ने बताया कि, शो में वेस्ट कपड़ो के रियूज और महिला सशक्तिकरण को दर्शाते हुए इंदौर के सभी रहवासियों को मैसेज देना है कि अपने घर का पुराना सामान आरआरआर सेंटर में डोनेट करे यह बहुत ही अच्छा मैसेज इंदौर रहवासियों को दिया गया और आरआरआर सेंटर को डोनेट कर इंदौर शहर को सांतवी बार स्वच्छता का ताज पहनाएगें। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में स्वच्छता का छक्का लगाया है तो वहीं अब इंदौर स्वच्छता का सातवां आसमान छूने की तैयारी में जुटा हुआ है, जिसे लेकर तरह-तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।
स्वच्छता में नंबर 1 इंदौर
इंदौर ने कई ऐसे आयाम स्थापित किए हैं, जिनसे ना केवल शहर का बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी पूरी दुनिया में रोशन हुआ है। स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन आने वाले शहर इंदौर ने साल 2022 में भी नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां देश में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को एक बार फिर प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ-साथ इंदौर ने स्वच्छता और अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की है, जिसमें इंदौर में कचरे से बायो सीएनजी गैस बनाने का ना सिर्फ प्लांट स्थापित किया, बल्कि उस प्लांट से निकलने वाली गैस से बसें भी चलाई।
ये भी पढ़े- Indore news: मुस्लिम लड़की को हिंदू लड़के के साथ देख बदमाशों ने की मारपीट, CM से निर्देश मिलने पर कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications