उच्च अधिकारियों ने किया खरगोन के हिंसा प्रभावित इलाकों का निरीक्षण, हालातों का लिया जायजा

खरगोन, 20 अप्रैल: खरगोन में हालात अब सामान्य होते चले जा रहे हैं, जहां धीरे-धीरे शहर में शांति स्थापित हो रही है. इस बीच हालातों का जायजा लेने अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विपिन माहेश्वरी खरगोन आए. दोनों ही अधिकारियों ने सबसे पहले प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने अधिकारियों को हालातों की जानकारी दी. दोनों ही अधिकारियों ने हिंसा के दौरान हुए नुकसान की जानकारी भी ली. अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान आईजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर अनुग्रहा पी, एसपी रोहित काशवानी समेत अपर कलेक्टर और तमाम अधिकारी मौजूद रहे.

khargone

अधिकारियों ने दोनों पक्षों के साथ की बैठक

शहर का निरीक्षण करने के बाद दोनों ही अधिकारियों ने कलेक्टर कार्यालय स्थित सभागृह में दोनों पक्षों के साथ बैठक की, इस दौरान अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातों को ध्यान से सुना. दोनों पक्षों ने शांति का प्रस्ताव भी रखा है. बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने कहा की सभी लोगों को साथ रहना है. शांति के वातावरण का निर्माण करें. बैठक के दौरान पूर्व राज्य मंत्री बालकृष्ण पाटीदार, विधायक रवि जोशी, पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन समेत तमाम शहरवासी,जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.

कर्फ्यू के दौरान दी गई 6 घंटे की ढील

प्रशासन ने कर्फ्यू के दौरान छूट की समय सीमा बढ़ा दी है. बुधवार को कर्फ्यू में 6 घंटे की ढील दी गई, जिसमें सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल सके, छूट के दौरान लोगों की जरूरतों के सामान से संबंधित सभी दुकानें खुली रहीं. वहीं गाड़ियों पर लगी पाबंदी पहले की तरह जारी रही. इसी के साथ शहर में पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री पर भी पाबंदी लगी हुई है. जैसे-जैसे शहर में हालात सामान्य होते चले जाएंगे, वैसे-वैसे कर्फ्यू के दौरान छूट की सीमा बढ़ने की भी संभावना है.

सरकार ने हिंसा पीड़ितों को दी है बड़ी राहत

हिंसा पीड़ितों को सरकार ने बड़ी राहत दी है. सरकार ने प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से 1 करोड़ रुपए स्वीकृत कर आवंटन के आदेश जारी किए हैं. उधर जिला प्रशासन लगातार दंगा पीड़ितों की जानकारी एकत्रित कर रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+