World Cup 2023 में अंपायर होंगे इंदौर के नितिन मेनन, अब तक कैसा रहा करियर, जानिए?

World Cup 2023 में अब कम ही समय बचा है, जहां अगले महीने होने वाले विश्व कप के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने अंपायर का ऐलान कर दिया है। विश्व कप 2023 में अंपायरिंग करने वाले अंपायर्स में भारत से एकमात्र अंपायर को जगह मिली है। विश्व कप 2023 में इंदौर के रहने वाले नितिन मेनन विश्व अंपायरिंग करते नजर आएंगे।

आईसीसी ने विश्व कप 2023 के पहले मैच के लिए नितिन मेनन को मैदानी अंपायर नियुक्त किया है, जहां विश्व कप 2023 का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

Indore

कुछ ऐसा रहा अब तक का करियर

नितिन मेनन आईसीसी के एलीट पैनल में शामिल देश के एकमात्र अंपायर हैं। नितिन मेनन ने इससे पहले भी कई अंतर्राष्ट्रीय मैच में अंपायरिंग की है। वहीं अब नितिन मेनन वर्ल्ड कप 2023 के शुरुआती मुकाबले में अंपायरिंग करते नजर आएंगे। नितिन मेनन लगातार पांच सालों से आईपीएल के फाइनल मुकाबले में भी अंपायरिंग कर रहे हैं। वहीं अपने 39 सालों के अंपायरिंग करियर में नितिन मेनन ने लगभग 20 टेस्ट और 40 एक दिवसीय मुकाबले में अंपायरिंग की है।

क्रिकेटर रह चुके हैं नितिन मेनन

इंदौर के रहने वाले नितिन मेनन भारतीय क्रिकेटर रह चुके हैं, जहां नितिन मेनन के पिता नरेंद्र मेनन भी अंपायर रह चुके हैं। नितिन मेनन दाएं हाथ के बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। लंबे वक्त तक क्रिकेट से जुड़े रहने वाले नितिन मेनन ने अंपायरिंग का करियर चुना है। फिलहाल, नितिन मेनन बीसीसीआई के ग्रेड ए प्लस अंपायर हैं। नितिन मेनन के साथ ही भारत देश के ही पूर्व तेज गेंदबाज जवांगल श्रीनाथ को शुरुआती मैच के लिए मैच रैफरी नियुक्त किया गया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो इंदौर के नितिन मेनन को विश्व कप 2023 में मिली बड़ी जिम्मेदारी के बाद अब इंदौर के क्रिकेट फैंस में भी खुशी देखने मिल रही है।

ये भी पढ़े- Indore news: IND vs AUS क्रिकेट मैच की तैयारी शुरू, कैसे मिलेंगे टिकट, कितना रहेगा प्राइस, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+