MP के ये नवनिर्वाचित महापौर और पार्षद 5 अगस्त को लेंगे शपथ, तैयारियां शुरू
इंदौर, 3 अगस्त: मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव निपट जाने के बाद अब चुने गए जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण का सिलसिला जारी है, जहां इसी कड़ी में सियासत के गढ़ इंदौर में नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव अब जल्द ही शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं। नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव के शपथ ग्रहण के लिए 5 अगस्त की तारीख तय की गई है, वहीं महापौर के साथ पार्षदों का शपथ ग्रहण भी इसी दिन कराने की तैयारियां की जा रही है। शपथ ग्रहण समारोह में दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

5 अगस्त को शपथ ग्रहण समारोह
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव अब जल्द ही महापौर की कुर्सी संभालने जा रहे हैं, जहां इसके लिए शपथ ग्रहण समारोह अगस्त माह के पहले सप्ताह यानि 5 अगस्त को आयोजित होने जा रहा है। इंदौर नगर निगम चुनाव में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जीत का शानदार रिकॉर्ड कायम किया है। वहीं अब पुष्यमित्र भार्गव महापौर की कुर्सी संभालने जा रहे हैं, महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ ही पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित कराया जाएगा।
महापौर के साथ ही पार्षद लेंगे शपथ
5 अगस्त को होने वाला महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह अभय प्रशाल में आयोजित होगा, जहां इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. शपथ ग्रहण समारोह में सीएम शिवराज के आने पर संशय बरकरार है, तो वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। उधर, 8 अगस्त को निर्वाचित महापौर व पार्षदों का प्रथम सम्मेलन ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगा। इसमें निगम सभापति का निर्वाचन होगा। इसके साथ ही अपील समिति के सदस्यों का निर्वाचन भी होगा।
तैयारियों का सिलसिला जारी है
सियासत के गढ़ इंदौर में नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव अब जल्द ही शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं, जहां नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव के शपथ ग्रहण के लिए 5 अगस्त की तारीख तय की गई है, वहीं महापौर के साथ पार्षदों का शपथ ग्रहण भी इसी दिन कराने की तैयारियां की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications