Indore news: पदभार संभालते ही एक्शन में संभागायुक्त, MY का निरीक्षण कर जिम्मेदारों की दिया अल्टीमेटम

नवागत संभागायुक्त मालसिंह भयड़िया ने लगातार दूसरे दिन एक बार फिर एमवायएच अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अव्यवस्थाओं, सफाई, मरीजों की परेशानी और डॉक्टरों की अनुपस्थिती पर नाराजगी जताई। उन्होने लापरवाहों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

संभागायुक्त ने अपने दौरे के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की और अस्पताल की व्यवस्थाओं का हाल जाना। इसके साथ ही संभागायुक्त ने अस्पताल में काम करने वाले स्टाफ से भी बातचीत की, साथ ही काम की जानकारी भी ली। इस दौरान संभागायुक्त काम में लापरवाही के चलते नाराज नजर आ रहे थे।

Indore

बुधवार को भी किया था निरीक्षण

इससे पहले संभागायुक्त बुधवार को सुबह 9 बजे ही एमवायएच की नई ओपीडी में पहुँच गए। सबसे पहले उन्होने मरीजों के लिए बनाई जा रही पर्ची के बारे में जानकारी काउंटर से ली। खामियां पाई जाने पर सुधार की बात कही। इसके बाद वे पहली मंजिल पर स्थित विभागों में पहुँचे वहां पर उन्हे कई डॉक्टरों की कुर्सियां खाली मिली। ड्यूटी समय पर डॉक्टरों और प्रभारियों की अनुपस्थिती पर गंभीर नाराजगी जताते हुए कहा कि व्यवस्थाएं शीघ्र सुधारे लापरवाही बिल्कुल नही चलेगी। मरीजों को परेशानी नही होना चाहिए। दूसरी मंजिल के नेत्र रोग विभाग, ईएनटी विभाग और श्वसन विभाग में पहुँचकर जायजा लिया। नेत्र रोग में कम्यूटर खराब होने की जानकारी पर प्रभारी को डांट लगाई। इस दौरान मरीजों ने भी अपनी परेशानी उन्हे बताई।

संभागायुक्त के दौरे का असर

संभागायुक्त मालसिंह ने एमवाय अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी की साफ-सफाई व्यवस्था लचर पायी गई। संभागायुक्त ने सफाई व्यवस्था लचर पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई व्यवस्थाग में लापरवाही बरतने वाली संबंधित कंपनी पर जुर्माना लगाये जाने के निर्देश दिये। संभागायुक्त के निर्देश पर एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पी.एस. ठाकुर ने सफाई व्यावस्था देखने वाली कंपनी एचएलएल इंफ्राटेक सर्विसेस लिमिटेड का अगस्त माह का भुगतान एक लाख रूपये कटौती करने के आदेश दिये हैं।

ये भी पढ़े- Indore news: CM Shivraj ने संघ पदाधिकारियों से की मुलाकात, अर्चना कार्यालय पर चला बैठकों का दौर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+