सोशल मीडिया से नई क्रांति उत्पन्न हुई है...नेशनलिस्ट सोशल मीडिया कॉन्क्लेव में शामिल हुए CM Shivraj
धार्मिक उज्जैन में आयोजित नेशनलिस्ट सोशल मीडिया कॉन्क्लेव में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सहभागिता की। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहे.

Recommended Video

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने धार्मिक उज्जैन में आयोजित नेशनलिस्ट सोशल मीडिया कॉन्क्लेव में सहभागिता की। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि, आज नर्मदा जयंती है। माँ नर्मदा मध्यप्रदेश की जीवन रेखा हैं। उज्जैन में क्षिप्रा जी हैं। अटल जी का सपना था कि नर्मदा जी और क्षिप्रा जी को जोड़ा जाए। मध्यप्रदेश में हमने यह किया। नर्मदा जी की कृपा है, जिसके कारण मध्यप्रदेश में सिंचाई की क्षमता 45 लाख हेक्टेयर हो गई है और अब हमारा लक्ष्य इसे बढ़ाकर 65 लाख हेक्टेयर करने का है। मध्यप्रदेश के अन्न के भण्डार भरे हैं, इसमें मैया की सबसे बड़ी कृपा है।
सीएम शिवराज ने कही ये बात
सीएम शिवराज ने कहा कि, सोशल मीडिया से नई क्रांति उत्पन्न हुई है। किसी भी विचार को प्रसारित करना हो, समर्थन अथवा राय बनानी हो, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से यह सब हो रहा है। मुंडे मुंडे मतिर्भिन्ना और एकं सद् विप्रा बहुधा वदन्ति। हर विचार का आदर भारत की धरती ने किया है। प्रदेश के सभी प्राचीन एवं धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार की शुरुआत की गई। हमारे सभी धार्मिक स्थल अपने पुराने वैभव के साथ दमक रहे हैं। महाकाल मंदिर में दर्शन- पूजन के बाद महाकाल लोक अवश्य जाएं। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि पब्लिक सर्विस डिलिवरी गारंटी एक्ट सबसे पहले मध्यप्रदेश ने बनाया, जिसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने पुरस्कृत किया है। सोशल मीडिया ने भारत के जीवन मूल्य, परम्पराएँ, महापुरुष और हमारे धर्म को इस तरह स्थापित किया है कि जो पहले प्रभु राम के अस्तित्व को नकारते थे, अब राम नाम की माला जप रहे हैं। माथे पर त्रिपुंड लगाकर महाकाल महाराज के चरणों में लेटे हुए हैं। आज के युग में यदि आपको अपने विचारों का प्रसार करना है, अच्छे कामों को लोगों तक ले जाना है तो सोशल मीडिया अपरिहार्य है। इसने क्रांतिकारी परिवर्तन कर देश की मानसिकता बदली है।
भगवान महाकाल के दर्शन किए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को अपने उज्जैन प्रवास के दौरान भगवान महाकालेश्वर के मन्दिर में पहुंच कर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किये एवं पूजन-अर्चन किया। पूजा पं.प्रदीप पुजारी एवं यश पुजारी ने कराई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भगवान महाकालेश्वर से प्रदेश के सभी लोगों के लिये मंगल कामना की। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल, पूर्व विधायक सतीश मालवीय, बहादुरसिंह बोरमुंडला, विवेक जोशी, विशाल राजौरिया सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- Weather update : बादल छटते ही सर्द हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, मालवा-निमाड़ में ठंड का कहर












Click it and Unblock the Notifications