Indore news : नशा मुक्ति अभियान के तहत प्रशासन की कार्रवाई, लाखों की शराब जप्त

मध्यप्रदेश में नशा मुक्ति को लेकर चलाया जा रहा अभियान अब रफ्तार पकड़ते हुए नजर आ रहा है, जहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लगातार अवैध शराब पकड़ने का सिलसिला जारी है। कलेक्‍टर मनीष सिंह के आदेश पर नशा मुक्ति अभियान के तहत इंदौर जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजेश राठौर के निर्देशन एवं नियंत्रण कक्ष प्रभारी राजीव मुद्गल के मार्गदर्शन में इंदौर जिले की आबकारी की टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो दिवसों में कुल 36 न्यायालयीन प्रकरण कायम किये हैं।

indore

कुछ इस तरह दिया कार्रवाई को अंजाम

जानकारी के मुताबिक, आबकारी की टीमों व्दारा भारी मात्रा में देशी शराब के कुल 191 पाव, 2 किलो भांग, 34 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं 715 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। जिसका बाजार मूल्य लगभग 90 हजार 500 रुपए है। इसके अतिरिक्त सोमवार को वृत काछी मोहल्ला के उप निरीक्षक द्वारा युवक के कब्जे से कार और विदेशी मदिरा की 48 बोतल एवं एक अन्य प्रकरण में देशी मदिरा प्लेन के 33 पाव जप्त किए गए। जप्त वाहन एवं मदिरा का बाजार मूल्य एक लाख 20 हजार रूपये है। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत प्रकरण पंजीबध्द किये गये हैं। बताया गया कि जिले में अवैध रूप से मदिरा विक्रय करने वालों एवं भांग का विक्रय करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

लगातार चल रहा अभियान

मध्यप्रदेश में इन दिनों लगातार नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों से अवैध शराब के साथ ही गांजा और भांग के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में मध्य प्रदेश के कई जिलों से मक्का और मिर्ची की फसल के बीच गांजे की खेती करने के मामले भी सामने आए थे, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाखों की कीमत के गांजा पौधे बरामद किए थे। वहीं अब पुलिस अवैध शराब के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+