Alirajpur से जोबट तक आएगा नर्मदा जल, CM Shivraj ने की बड़ी घोषणा

आलीराजपुर आए सीएम शिवराज ने कहा कि, पानी की समस्या के समाधान के लिए अलीराजपुर से जोबट तक नर्मदा का पानी लेकर आएंगे। क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है।

indore

Recommended Video

    CM शिवराज ने दी सौगात,दौरे में क्या रहा खास ,देखें रिपोर्ट

    प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान आलीराजपुर जिले के जोबट में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 2.0 का विधिवत शुभारंभ किया। साथ ही 332 करोड़ रूपये की लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी किये। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश की बहनों की जिंदगी बदलने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है। इस योजना में अगले माह की 10 तारीख से प्रत्येक माह बहनों को 1000 रूपये महीने उनके खातों में दिए जाएंगे। साथ ही वृद्धावस्था पेंशन की राशि भी बढ़ा कर 1000 रूपए कर दी जाएगी। अब बूढ़ी सास और बहू दोनों को 1000 रूपये महीने मिलेंगे। गरीब किसान पति को भी वर्ष में 10 हजार किसान सम्मान निधि एवं किसान-कल्याण योजना से दिये जायेंगे। सरकार गरीबों को नि:शुल्क राशन, मकान, दवाएँ उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना में गरीबों को मकान बनाने के लिए के लिए प्लॉट दिए जा रहे हैं।

    सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अब जनता को अपने कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का प्रथम चरण चलाया गया था, जिसमें अधिकारियों द्वारा गाँव-गाँव, वार्ड वार्ड जाकर जनता के कार्य किए और पात्र लोगों को शासकीय योजनाओं से जोड़ा। इस दौरान प्रदेश में 83 लाख नए हितग्राहियों के नाम विभिन्न योजनाओं में जोड़े गए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। अधिकारी और जन-प्रतिनिधि गाँव गाँव जाएंगे और जनता के कार्य करेंगे। आगामी 16 मई से 31 मई तक पूरे प्रदेश में की हर पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे। सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का निराकरण भी किया जाएगा।

    रोजगार की व्यवस्था करेगी सरकार

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, सरकार बच्चों की पढ़ाई लिखाई से लेकर उनकी उच्च शिक्षा और उसके बाद उनके रोजगार की व्यवस्था भी कर रही है। मेडिकल, इंजीनियरिंग आदि की फीस सरकार भरवा रही है। प्रदेश में आगामी 15 अगस्त तक एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। पढ़े-लिखे युवाओं को मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना में 8 हजार रूपये प्रति माह दिए जाएंगे। उन्हें अपना स्व-रोजगार शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में एक लाख से 50 लाख रूपये तक का ऋण दिलवाया जाएगा, जिसकी गारंटी सरकार देगी।

    पानी की समस्या का समाधान होगा

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आलीराजपुर जिले में पानी की समस्या के समाधान के लिए अलीराजपुर से जोबट तक नर्मदा का पानी लेकर आएंगे। क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। जिले में हाल ही में 22 रोड, 12 बेराज और 5 सीएम राइज स्कूल बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने जोबट नगर पालिका के विकास के लिए 2 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की। साथ ही जोबट सिविल अस्पताल का नाम अमर शहीद छीतू किरार के नाम पर रखे जाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि पुराने पंचायत भवन कार्यालय एवं परिसर को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा।

    ये भी पढ़े- Khargone bus accident का दर्द, छोटी बहन ने बड़ी बहन की बाहों में तोड़ा दम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+