Khargone bus accident का दर्द, छोटी बहन ने बड़ी बहन की बाहों में तोड़ा दम
Khargone bus accident में जान गंवाने वालों परिजनों का दर्द सामने आ रहा है, जहां किसी ने अपनी बहन को दी तो किसी ने अपनी बुआ को इस हादसे में गंवा दिया।

Recommended Video

Khargone में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब श्रीखंडी से बस इंदौर की ओर जा रही थी, तभी अचानक बस रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरी, जिसके चलते हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं अब हादसे में जान गंवाने वालों परिजनों का दर्द सामने आ रहा है, जहां किसी ने अपनी बहन को दी तो किसी ने अपनी बुआ को इस हादसे में गंवा दिया। उधर, हादसे के बाद कार्रवाई का दौर जारी है, जहां प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने पूरे घटनाक्रम के बाद आरटीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
कुछ इस तरह हुई हादसे का शिकार
हादसे में अपनी छोटी बहन को खोने वाली रुक्मणी ने बताया कि, छोटी बहन उनके घर उनसे मिलने आई थी, यहां कुछ दिन बिताने के बाद वह अपने घर वापस लौट रही थी, जिसके चलते उसे वह बस में बैठा कर घर पहुंची ही थी कि, बस नदी में गिरने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद रुक्मणी ने अपने दोनों बेटों को घटनास्थल के लिए रवाना किया, जहां से वे अपनी मौसी को लेकर अस्पताल आए। रुकमणी बताती हैं कि, जिस एंबुलेंस से उनकी बहन को लाया गया था वह पूरी तरह से खून में सनी हुई थी, जहां जैसे ही उनकी बहन को बाहर निकाला, वैसे ही उन्होंने बहन को हिम्मत दी, लेकिन कुछ ही देर बाद बहन ने उनकी बाहों में ही दम तोड़ दिया।
कुछ इस तरह हुआ था हादसा
मध्य प्रदेश के लिए मंगलवार का दिन बेहद ही दुखदाई रहा, जब प्रदेश के खरगोन में सुबह लगभग साढ़े 8 बजे श्रीखंडी से इंदौर जा रही बस पुल की रेलिंग तोड़ नदी में जा गिरी। इस हादसे में 24 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, तो वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा इतना दर्दनाक था कि, देखने वाले भी सहम गए। हादसे के बाद घायलों का हाल जानने खरगोन दौरे पर आए प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने आरटीओ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वहीं अब मामले की जांच की जा रही है, जहां आने वाले दिनों में भी लापरवाह पर गाज गिरना तय है।
ये भी पढ़े- Khargone bus accident की आंखों देखी, 50 फीट की ऊंचाई से नदी में गिरी बस, जिसने भी देखा वो सहम गया












Click it and Unblock the Notifications