Khargone news: धीरे-धीरे घटने लगा नर्मदा का जलस्तर, पटरी पर लौट रहा जनजीवन
खरगोन जिले में पिछले दिनों हुई भारी वर्षा और जलभराव के बाद आपदा की स्थिति निपटने के लिए प्रशासन अब मैदान में उतर कर युद्ध स्तर पर कार्य प्रारम्भ कर दिए हैं। सर्व दलों का निर्माण कर सर्वे कार्य शुरू किया गया है। कसरावद तहसील के 18 गांवों में दल पहुँचकर नुकसानी का आंकलन के लिए फ़ोटो वीडियो के साथ प्रभावितों से चर्चा करने लगे हैं।
कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह भी भट्याण बुजुर्ग व तेली पहुँचे। यहां उन्होंने करीब 2 घण्टे गांव का निरीक्षण के बाद प्रभावितों से चर्चा की है। गांव के चौक में कलेक्टर वर्मा ने कहा कि, शासन प्रशासन द्वारा जल्द ही सर्वे के बाद कच्चे टूटे-फूटे घरों को नया बनाने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के माध्यम से स्वीकृति दी जाएगी। महेश्वर डेम से प्रभावितों के लिए भी पूरी मदद की जाएगी।

लगातार जारी है निरीक्षण
खरगोन में जिला प्रशासनिक अमला पहुँचा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नर्मदा किनारे अस्त-व्यस्त हुए जन जीवन को बहाल करने के लिए कलेक्टर, एसपी से रोजगार सहायक व सचिव तक मैदान में डटे हैं। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और एसपी धर्मवीर सिंह भी सभी प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। तेली भट्ट्यांन के राहत शिविर और गांव में हुई नुकसानी का आंकलन करने पहुँचे। यहां उन्होंने प्रभावितों को मिल रही भोजन व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही मूलभूत सुविधाएं समय पर मिले ये सुनिश्चित किया।
प्रशासन ने संभाला मैदान
खरगोन जिले के तेली और बुजुर्ग भट्ट्यांण में भारी वर्षा और जल भराव की स्थिति के बाद प्रभावित हुए जन सामान्य को हो रही समस्याओं के आकलन के लिए दलों ने सर्व कार्य प्रारम्भ कर दिया है। कार्य के अवलोकन के लिए कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और एसपी धर्मवीर सिंह भी गांव में पहुंचे। यहां उन्होंने करीब 2 घंटे गांव का भ्रमण कर नुकसानी का जायजा लेते हुए प्रभावितों से चर्चा की। आपदा से हुई नुकसानी की भरपाई के लिए कलेक्टर ने शासन और प्रशासन का पूरा सहयोग दिलाने का भरोसा दिया।
ये भी पढ़े- MP Weather News: बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम 21 सितंबर से होगा एक्टिव, इन जिलों में होगी भारी बारिश












Click it and Unblock the Notifications