MP Weather News: बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम 21 सितंबर से होगा एक्टिव, इन जिलों में होगी भारी बारिश
मध्य प्रदेश में पिछले दिनों भारी बारिश का सिलसिला देखने मिला था, जहां फिलहाल बारिश का सिलसिला थमा हुआ नजर आ रहा है, तो वहीं मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाली 21 सितंबर से एक बार फिर मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव होगा, जहां बंगाल की खाड़ी से उठा सिस्टम पूर्वी मध्य प्रदेश के साथ अलग-अलग हिस्सों में बारिश कराएगा।
मौसम वैज्ञानिकों की मैंने तो बंगाल की खाड़ी में उठा सिस्टम मध्य प्रदेश में 21 सितंबर से एक्टिव होने की संभावना है, जहां 22 सितंबर से यह सिस्टम मध्य प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में बारिश कर सकता है। धीरे-धीरे यह सिस्टम आगे की ओर बढ़ेगा, और इंदौर उज्जैन समेत अलग-अलग संभागों में भी भारी बारिश कराएगा।

21 सितंबर से बारिश की संभावना
मौसम केंद्र भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया की, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहे नए सिस्टम का असर पूर्वी मध्यप्रदेश में 21 सितंबर से दिखेगा, 22 सितंबर से इंदौर में भी हल्की बारिश की शुरुआत हो जाएगी। 24 सितंबर को बहुत ज्यादा तो नहीं, लेकिन गरज चमक के साथ मध्यम बरसात देखने मिल सकती है। इतना ही नहीं मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अबकी बार मानसून की एक्टिविटी 15 अक्टूबर तक बने रहने की संभावना। कुल मिलाकर देखा जाए तो मध्य प्रदेश में फिलहाल बारिश का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा, जहां अब 21 सितंबर से एक बार फिर भारी बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना है।
इंदौर में हुई थी भारी बारिश
इंदौर में पिछले दो दिनों तक बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहा। जिले में राहत एवं बचाव के कार्य तेजी से किए गए। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देश में प्रशासन, राजस्व, होमगार्ड और एसडीईआरएफ के दल मुस्तैदी से राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई थी। होमगार्ड और एसडीईआरएफ के अमले ने सजगता से कार्रवाई करते हुए पानी में फंसे 200 से अधिक लोगों की जाने बचायी है। फिलहाल, जिले में बारिश का सिलसिला थमा हुआ है, जिससे राहत महसूस की जा रही है। वहीं अब राहत और बचाव कार्य में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोगों को कलेक्टर सम्मानित करेंगे।
ये भी पढ़े- Indore में IND vs AUS क्रिकेट मैच पर बारिश का साया, इस दिन से फिर बरसेंगे बदरा












Click it and Unblock the Notifications