CM से लेकर PM तक नरेंद्र मोदी का सफर, सीएम शिवराज करेंगे मोदी@20 का विमोचन
इंदौर 8 सितंबर : गुजरात के मुख्यमंत्री रहने से लेकर देश के प्रधानमंत्री बने रहने तक नरेंद्र मोदी के 20 सालों का सफर पूरा होने जा रहा है, जहां पीएम मोदी के इन्हीं बीस सालों के कार्यकाल में हुए कामों को लेकर एक किताब प्रकाशित की गई है, जिसका विमोचन 11 सितंबर को होना है. वहीं इस कार्यक्रम को इंदौर में भी आयोजित किया जाएगा, जिसे लेकर संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सीएम शिवराज की उपस्तिथि में होगा आयोजन
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि, 11 सितंबर शाम 5:30 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के ग्रैंड हॉल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के राजनीतिक यात्रा के उत्कर्ष 20 वर्ष की गाथा पर आधारित पुस्तक मोदी@20 का अनावरण सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा नगर के गणमान्य एवं प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में किया जाएगा।
बैठक का आयोजन किया गया
इस कार्यक्रम के लिए समिति का गठन भी किया गया है, जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण मुरारी मोघे को संयोजक एवं चंद्र कुमार मखीजा, दिव्या गुप्ता, राजेश अग्रवाल, अजय सेंगर, धीरज खंडेलवाल, रचना गुप्ता, एकलव्य सिंह गौड़, योगेश मेहता एवं जे पी मूलचंदानी को सदस्य बनाया गया है। इस कार्यक्रम के निमित्त सिंधी कॉलोनी स्थित प्रीतमदास सभागृह में प्रबुद्धजनों की बैठक का आयोजन किया गया।
ऐसा है पूरा कार्यक्रम
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं इस कार्यक्रम के संयोजक कृष्ण मुरारी मोघे ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 वर्ष के राजनीतिक जीवन पर कुछ गणमान्य लोगों द्वारा लिखे गए लेखों का इस पुस्तक में संकलन है, जिसका अनावरण शिवराज सिंह चौहान करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने कहा कि, स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर, सचिन तेंदुलकर जैसी प्रसिद्ध विभूतियां जिनके बारे में लोग लिखते हैं। उन जैसे विभिन्न प्रसिद्ध लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विषय में जो लेख लिखे है, यह पुस्तक मोदी@20 उन्हीं लेखों का संकलन है।












Click it and Unblock the Notifications